'पठान' की ओटीटी रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर फिर छाईं दीपिका पादुकोण, फैंस कर रहे जमकर तारीफ
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने करीब 4 साल बाद फिल्म 'पठान' से बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं। 'पठान' सिनेमाघरों में धमाका करने के बाद 22 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। फिल्म के ओटीटीपर रिलीज होने के बाद से ही फैंस दीपिका पादुकोण की खूबसूरती के दीवाने हुए जा रहे हैं।
'पठान' के ओटीटी रिलीज के साथ ही एक बार फिर दीपिका पादुकोण का सबसे हॉट अवतार इंटरनेट पर हर तरफ छा गया है। कह सकते है कि कोई भी इस रोल को उस तरह की खूबसूरती, जुनून और स्टाइल के साथ नहीं कर सकता था जैसा कि उन्होंने किया है। दीपिका आसानी से भारत की अपनी बॉन्ड गर्ल बन सकती है और वह स्क्रीन पर अब तक की बेस्ट भी दिखी हैं। दीपिका के फैन्स का भी कुछ यही मानना है जिन्होंने सोशल मीडिया पर उनके लिए अपना प्यार जाहिर किया।
I'm watching Pathan again, because I want to meditate on the beauty of Deepika Padukone!#DeepikaPadukone # pic.twitter.com/0ZJNrShyOE
— Larrin (@Veresd3) March 22, 2023
That look can kill anyone's #DeepikaPadukone #Pathaan pic.twitter.com/opS8IpkjzT
— Rohan (@UniqueTalk7) March 23, 2023
पठान में दीपिका पादुकोण की खूबसूरती देखते ही बनती है। फिल्म में जिस पल से ऑफिसर रुबाई के रूप में उनकी एंट्री होती हैं, उससे यह साफ हो जाता है कि वह अपने किरदार को पूरी तरह से जीने वाली हैं। खासकर के शुरुआत में ही बेशरम रंग के साथ, फैंस अभिनेत्री के अब तक के सबसे हॉट गानों में से एक और साल के सबसे पसंदीदा गानों में से एक से सुपर एक्साइटेड हो रहे हैं।
Presenting #DeepikaPadukone as the sassy Rubina Mohsin in Pathaan.
— Aditya (@adityaxdreamer) March 22, 2023
Loved her, loved her chemistry with SRK. Loved the film!!#PathanOnPrime pic.twitter.com/SAbiROnTim
deepika padukones looks as rubina mohsin in pathaan (2023) - a thread. pic.twitter.com/1pRKIclR2Q
— mona darling (@dishaspovs) March 22, 2023
फैंस दीपिका पादुकोण की खूबसूरती और एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। उनकी शानदार हाईट भी एक्शन सीन्स के लिए एकदम परफेक्ट है, जिसे उन्होंने फिर से इतनी सहजता से निभाया है। फिल्म में कई मायनों में उन्होंने खुद को सबसे अलग साबित किया हैं।
दीपिका जिस तरह से खुद को कैरी करती है, जिस तरह से वह चलती है, जिस तरह से वह बोलती है, सब कमाल है। स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी सभी को दीवाना कर देती है और उनसे नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है। फिर चाहे वह बेशरम रंग में उनके जबरदस्त डांस मूव्स हो या रूम में उनकी सिंपल वॉक हो, वह एक आत्मविश्वास और ग्रैस पैदा करती है जिसकी कोई तुलना ही नही है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो पठान की सक्सेस के बाद दीपिका पादुकोण सिद्धार्थ आनंद की 'फाइटर' में रितिक रोशन के साथ और प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ 'प्रोजेक्ट के' में दिखाई देंगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

