शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. farhan akhtar shared a bts video toofaan training
Written By
Last Modified: बुधवार, 31 मार्च 2021 (14:15 IST)

फिल्म 'तूफान' के लिए फरहान अख्तर ने जमकर बहाया पसीना, शेयर किया बीटीएस वीडियो

फिल्म 'तूफान' के लिए फरहान अख्तर ने जमकर बहाया पसीना, शेयर किया बीटीएस वीडियो - farhan akhtar shared a bts video toofaan training
फरहान अख्तर की फिल्म तूफान का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म बीते साल 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी मगर कोरोनावायरस की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया था। अब यह फिल्म सिनेमाघरों की जगह अमेजन प्राइम पर 21 मई को रिलीज होने जा रही है।

 
इस फिल्म के लिए फरहान अख्तर ने जमकर मेहनत की है। हाल ही में फरहान अख्तर ने अपनी ट्रेनिंग का एक बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद, उनकी आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा में 'तूफान' का उठना तय है। फरहान एक बॉक्सर की भूमिका निभा रहे हैं जिसके टीज़र ने दर्शकों को फ़िल्म के लिए अधिक जिज्ञासु कर दिया है। 
 
फरहान ने फिल्म के ट्रेनिंग दिनों से बीटीएस वीडियो शेयर किया है जहां वह रस्सी कूदते हुए नज़र आ रहे हैं। अभिनेता लिखते है, Be light on your feet.. be light on your feet.. that’s what every rep reminds you to be.. work hard now so you can play hard later. 
 
फरहान फिल्म में डोंगरी के एक गुंडे की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे जिसे एक राष्ट्रीय स्तरीय मुक्केबाज बनने के लिए अपने प्यार से प्रेरणा मिलती है। जब आप जीरो से शुरुआत करते है तो उसमें फिसिकल तौर पर बहुत कुछ शामिल होता है और अभिनेता ने वास्तव में इसके लिए कड़ी मेहनत की है। 
 
फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर द्वारा किया गया है। तूफान का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है जिसमें फरहान अख्तर ने अभिनय किया है और मृत्युंजय ठाकुर व परेश रावल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
 
ये भी पढ़ें
अमेजन प्राइम वीडियो की मराठी फिल्म 'वेल डन बेबी' का ट्रेलर रिलीज