बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Farhan Akhtar gets trolled for sharing wrong India map, but says will attend CAA protest on December 19
Written By
Last Updated : बुधवार, 18 दिसंबर 2019 (16:24 IST)

CAA Protest: भारत के गलत नक्शे पर मांगनी पड़ी माफी, लेकिन फरहान अख्तर बोले- अब भी कायम हूं अपने फैसले पर...

CAA Protest: भारत के गलत नक्शे पर मांगनी पड़ी माफी, लेकिन फरहान अख्तर बोले- अब भी कायम हूं अपने फैसले पर... - Farhan Akhtar gets trolled for sharing wrong India map, but says will attend CAA protest on December 19
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच एक्टर-सिंगर फरहान अख्तर ने कहा है कि सोशल मीडिया पर विरोध करने का समय खत्म हो चुका है और अब अपने विरोध प्रदर्शन को सड़कों पर ले जाना चाहिए। एक्टर ने ट्वीट कर फैंस से 19 दिसंबर को मुंबई के क्रांति मैदान में इस कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आह्वान किया। 
 
फरहान अख्तर ने अपने ट्विटर हैंडल से नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (NRC) से जुड़ी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘आपको जानने की जरूरत है कि आखिर यह प्रदर्शन इतना जरूरी क्यों है। आप सभी से 19 तारीख को क्रांति मैदान, मुंबई में मिलूंगा। सिर्फ सोशल मीडिया पर विरोध करने का समय अब खत्म हो चुका है।’

 
जहां कुछ फैंस ने फरहान का समर्थन किया है, वहीं आईपीएस संदीप मित्तल सहित कई अन्य यूजर्स ने उन्हें लोगों को गलत जानकारी देने और भड़काने के लिए आड़े हाथों लिया और लिखा कि इसके लिए उनपर केस हो सकता है।
 


साथ ही, कई अन्य यूजर्स ने फरहान को बताया कि उन्होंने भारत का गलत नक्शा शेयर किया है। दरअसल, एक्टर ने जो नक्शा शेयर किया था, उसमें पीओके और अक्सई चीन के हिस्से को ग्रे कलर में दिखाया गया था।



अपनी गलती मानते हुए फरहान ने एक और ट्वीट कर उस गलत नक्शे के लिए माफी मांगी और साथ ही कहा कि कश्मीर का एक-एक इंच भारत का ही हिस्सा है। उन्होंने आगे कहा कि वे अब भी अपनी बात पर कायम हैं और वे 19 दिसंबर को मुंबई के क्रांति मैदान में होने वाले प्रदर्शन का हिस्सा जरूर होंगे।


फरहान अख्तर के अलावा एक्टर जावेद जाफरी ने भी ट्वीट कर लोगों से 19 दिसंबर को अगस्त क्रांति मैदान आने का अनुरोध किया।

ये भी पढ़ें
अजय देवगन ने किया भंसाली की 'बैजू बावरा' में तानसेन बनने से इनकार!