1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. famous songs of bollywood made on moon

चांद पर बने ये गाने आज भी है पॉपुलर

chandrayaan 3 mission
Songs of bollywood made on moon: 'चंद्रयान 3' चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला है। इस मिशन को लेकर पूरे देश में उत्सुकता का माहौल है। हर तरफ चांद को लेकर बातें हो रही है। बॉलीवुड का भी चांद से पुराना नाता रहा है। चांद को लेकर कई हिट गाने बॉलीवुड में बने हैं। प्यार और रोमांस को बताने वाले ये गाने काफी फेमस हुए हैं। देखिए चांद पर बने कुछ पॉपुलर गानों की लिस्ट...
 
चांद छुपा बादल में
सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का गाना 'चांद छुपा बादल में' काफी फेमस है। 
 
चांद मेरा दिल 
ऋषि कपूर की फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' का यह गाना आज भी पसंद किया जाता है। 
 
गली में आज चांद निकला
पूजा भट्ट पर फिल्माया 'जख्म' मूवी का गाना 'गली में आज चांद निकला' लोगों के बीच काफी फेमस है। 
 
चांद सी महबूबा हो मेरी
मनोज कुमार और माला सिन्हा की फिल्म 'हिमालय की गोद में' का गाना 'चांद सी महबूबा हो मेरी' काफी फेमस है। 
 
चांद सिफारिश
आमिर खान और काजोल की फिल्म 'फना' का 'चांद सिफारिश' गाना काफी सुपरहिट हुआ था। 
 
ये चांद सा रोशन चेहरा
शम्मी कपूर और शर्मिला टैगोर की फिल्म 'कश्मीर की कली' का गाना 'ये चांद सा रोशन चेहरा' काफी फेमस है।
 
चौदहवीं का चांद हो
मोहम्मद रफी की आवाज में 'चौदहवीं का चांद हो' गाने को आज भी गोल्डन सॉन्ग कहा जाता है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अदा शर्मा पर्दे पर बनेंगी फीमेल सुपरहीरो, एक्ट्रेस ने बताया कौन है उनके पसंदीदा सुपरहीरो