शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ekta kapoor reveals that how many rings she wear in her fingers
Written By
Last Modified: सोमवार, 23 सितम्बर 2019 (11:56 IST)

एकता कपूर ने खोला राज, हाथों में पहनती हैं इतनी अंगूठियां

एकता कपूर ने खोला राज, हाथों में पहनती हैं इतनी अंगूठियां - ekta kapoor reveals that how many rings she wear in her fingers
एकता कपूर को टीवी की दुनिया की क्वीन कहना गलत नहीं होगा। वो लंबे अरसे से टीवी पर राज कर रही हैं। टीवी के साथ ही एकता कपूर अब फिल्मों और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए भी कंटेंट प्रोड्यूस कर रही हैं। हाल ही में उनके प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के 25 साल पूरे हुए है।


अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बिजी रहने वाली एकता अक्सर अपनी निजी लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती है। हाल ही में एकता कपूर एक इवेंट में पहुंची जहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के कुछ खुलासे किए। उन्होंने बताया कि वे अपने हाथों में कितनी अंगूठियां पहनती हैं।
एकता से जब पूछा गया कि वे अपने हाथों में कितनी अंगूठियां पहनती हैं? इस पर एकता ने कहा कि मैं अब अक्सर सोचती हूं कि काश मेरी ज्यादा उंगलियां होती क्योंकि मैंने अब हर उंगली पर दो-तीन अंगूठियां पहननी शुरू कर दी हैं।

एकता ने कहा कि मैं 14 अंगूठियां पहनती हूं और मुझे फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं। मेरी मां तो ये भी कहती हैं कि मेरी उंगलियां खत्म हो जाएंगी।

एकता कपूर ने यह भी खुलासा किया है कि वो एक दिन में 9 स्क्रिप्ट पढ़ती हैं। उनके साथ 1000 से ज्यादा लोग काम करते हैं। इसके अलावा कई फ्रीलांसर भी हैं। एकता कपूर 19 साल की उम्र से इंडस्ट्री में हैं और अब तक उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है।
वह स्क्रिप्ट राइटिंग, क्रिएटिव कनवर्जन और कॉन्सेप्ट बिल्डिंग का काम करती है। एकता को एशिया वीक मैगजीन द्वारा 'एशिया के सबसे शक्तिशाली कम्यूनिकेटर' के रूप में चुना गया था।
ये भी पढ़ें
अन्नू कपूर ने खोला राज, इस सुपरहिट फिल्म के लिए राज कपूर ने ली थी 1 रुपए फीस