1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ekta kapoor naagin 4 promo teaser released

एकता कपूर के शो 'नागिन 4' का प्रोमो आया सामने, नजर आ सकती हैं दो नई नागिनें

Ekta Kapoor
एकता कपूर ने जबसे नागिन शो को लॉन्च किया है तब से लेकर अबतक शो के तीनों सीजन हिट रहे हैं। अब एकता कपूर बहुत जल्द ही नागिन का चौथा सीजन लेकर आ रही हैं। कुछ समय पहले एकता कपूर ने नागिन 4 बनाने का ऐलान किया था। समय-समय पर एकता इस नए सीरियल के बारे में अपडेट देती रहती हैं।


हाल ही में नागिन 4 का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें दो नागिनों को साथ में एक जंगल में जाते और शिवलिंग की पूजा करते देख सकते हैं। इन दोनों के शिवलिंग के सामने हाथ जोड़ने पर नाग मणि दिखाई देता है। 
 
प्रोमो में बताया जाता है कि हर इंसान की किस्मत अलग-अलग लिखी गई है लेकिन क्या हो जब दो लोग किसी और की किस्मत से जी रहे हों। नागिन 4 को लेकर मेकर्स ने बड़ा सस्पेंस बना रखा है।
 
प्रोमो देखने में काफी दिलचस्प लग रहा है। सभी लोग जानने के लिए बेकरार है कि आखिर कौन सी हसीनाएं इस बार एकता की नागिनों का ताज पहनेंगी।

एकता कपूर की नागिन सीरीज में अब तक मौनी रॉय, अर्जुन बिजलानी, करिश्मा तन्ना, सुरभि ज्योति, अनीता हसनंदानी, रजत टोकस और पर्ल वी पूरी जैसे कलाकार नजर आ चुके हैं।
बीते दिनों ही खबर थी कि इस बार नागिन 4 में हिना खान दिख सकती हैं औऱ साथ में विवेक दहिया नजर आ सकते हैं। इसके अलावा ये भी खबर आई कि एकता कपूर फिर से मौनी रॉय को इस सीजन में ला रही हैं। हालांकि अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।
 
अगला लेख
दबंग 3 के ट्रेलर रिलीज से पहले फैंस को बड़ा सरप्राइज देंगे सलमान खान