Hanuman Chalisa
✕

मुश्‍किलों में घिरे प्रकाश राज, ईडी ने भेजा समन, जानिए क्या है मामला

Updated: शुक्रवार, 24 नवंबर 2023 (11:59 IST)
ED summons to Prakash Raj: साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक विलेन का किरदार निभाकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करने वाले प्रकाश राज अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से विवादों में घिरे रहते हैं। वहीं अब एक घोटाले से जुड़े मामले में प्रकाश राज मुश्किलों में घिर गए हैं। 
 
प्रवर्तन ‍निदेशालय ने प्रकाश राज को प्रणव ज्वैलर्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नोटिस भेजा है। एक अधिकारी ने बताया कि प्रकाश राज को ईडी ने 100 करोड़ रुपए के कथित पोंजी स्कीम मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है।
 
ईडी ने बीते दिनों त्रिची के मशहूर प्रणव ज्वेलर्स के यहां छापा मारा था। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधनों के तहत प्रणव ज्वेर्ल्स से जुड़ी संपत्तियों की तलाशी ली थी। प्रणव ज्वेलर्स का विज्ञापन प्रकाश राज करते हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए एक्टर को ईडी की ओर से नोटिस भेजा गया है। 
 
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई कार्रवाई के बाद जांच एजेंसी को कई कागजात मिले थे। ईडी ने अपनी छापेमारी के बाद 23 लाख 70 हजार रुपए के संदिग्ध लेनदेन की आशंका व्यक्त की गई थी। इस दौरान ईडी ने एक किलो सोना भी बरामद किया था। 
 
जांच एजेंसी की तरफ से कहा गया था कि जनता से गोल्ड स्कीम के जरिए इक्कट्ठे किए गए 100 करोड़ रुपए प्रणव ज्वेलर्स के लोगों ने कई शेल कंपनियों के जरिए ठिकाने लगाए है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

रामायण हिट है या फ्लॉप: यह बताने की इतनी जल्दी क्यों? 2000 से 4000 करोड़ के बजट की चर्चाओं में कितना सच!

30 साल बाद भी सीखने का जुनून! वेब सीरीज 'आदि शंकराचार्य' में 'आरम्भा' का किरदार निभाकर भावुक हुईं शिल्पा शिरोडकर, जानें क्या कहा?

सलमान खान की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया तहलका, एक दिन से भी कम समय में पार हुए 50 मिलियन व्यूज

रणबीर कपूर की 'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर महा-तूफान, 8 दिन में दुनियाभर से कमाए 1000 करोड़ रुपये, तोड़े कई रिकॉर्ड

53 की उम्र में मलाइका अरोड़ा का सिजलिंग अवतार, ग्रे जंपसूट में ढाया कहर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख