सम्बंधित जानकारी
- सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल ने किया पहला पोस्ट, बोलीं- तू मेरा है और...
- क्या दिसंबर में शादी करने जा रहे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट? रणधीर कपूर ने कही यह बात
- नेहा धूपिया ने बच्चे को फीड कराते हुए शेयर की तस्वीर, बोलीं- फ्रीडम टू फीड...
- विक्की कौशल से शादी करने की बात को लेकर कैटरीना कैफ ने क्या कहा
- आर्यन खान ड्रग केस के कारण शाहरुख खान की बदल सकती है हीरोइन
ड्रग्स केस : आर्यन खान के सपोर्ट में फिर आगे आए रितिक रोशन, जमानत नहीं मिलने पर कही यह बात | drugs case hrithik roshan support to aryan khan again
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों ड्रग्स केस में आर्थर रोड जेल में बंद हैं। शाहरुख खान अपने बेटे की जमानत के लिए बीते कई दिनों से कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कई नामचीन वकीलों की फौज भी लगा रखी है। हालांकि आर्यन को जमानत नहीं मिल पा रही है।
आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से ही कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में आगे आए हैं। रितिक रोशन ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर आर्यन का सपोर्ट किया था। अब एक बार फिर रितिक ने आर्यन खान की लगातार खारिज हो रही जमानत याचिका पर रिएक्ट किया है।
रितिक रोशन ने एक वीडियो क्लिप साझा की है, जिसमें पत्रकार फेय डिसूजा सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ बातचीत कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होने कैप्शन लिखा, अगर ये तथ्य सही हैं, तो यह वास्तव में दुखद है।
बता दें कि आर्यन खान 7 अक्टूबर के बाद स जेल में बंद है। बता दें कि ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान की जमानत याचिका बीते दिनों एनडीपीएस कोर्ट से खारिज कर दी थी। सेशंस कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद आर्यन खान के वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। उनकी जमानत याचिका पर इन दिनों बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है।
