बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Dipika Chikhaliya, Sita, Vishno Devi, Ramanand Sagar, Ramayan
Written By
Last Modified: गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (14:04 IST)

सीता की भूमिका निभा चुकी दीपिका अब बनेगी वैष्णो देवी की मां

सीता की भूमिका निभा चुकी दीपिका अब बनेगी वैष्णो देवी की मां - Dipika Chikhaliya, Sita, Vishno Devi, Ramanand Sagar, Ramayan
रामानंद सागर के टीवी शो 'रामायण' में दीपिका चिखलिया ने सीता की भूमिका अदा की थी जिसके जरिये वे घर-घर में लोकप्रिय हो गई थीं। राम और सीता के रूप में अरुण गोविल और उनकी जोड़ी बहुत अच्छी भी लगी थी और अभी भी कई दर्शक सागर की 'रामायण' को याद करते हैं। 
 
अब दीपिका टीवी शो 'जय माता वैष्णो देवी' में नजर आएंगी। इसमें वे वैष्णो देवी की मां महारानी विजया का किरदार निभाएंगी। शो के प्रोड्यूसर का प्रेम सागर का कहना है कि इस रोल के लिए दीपिका ही पहली पसंद थी और दीपिका यह रोल करने के लिए मान गईं।