सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. dilip kumar admitted to hospital after complaints of breathlessness
Written By
Last Modified: रविवार, 6 जून 2021 (10:40 IST)

दिलीप कुमार की सेहत फिर बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती

Dilip Kumar
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत फिर बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दिलीप कुमार को बीते कुछ दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
डॉक्टरों की निगरानी में दिलीप कुमा का इलाज चल रहा है।हालांकि अस्पताल की ओर से अभी उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
 
बता दें कि पिछले महीने भी दिलीप कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सभी स्वास्थय संबंधित टेस्ट करने के बाद उन्हे जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। 
 
दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से उनकी पत्नी सायरा बानो एक्टर के स्वास्थ की जानकारी फैंस को अक्सर देती रहती हैं। बता दें कि पिछले साल दिलीप कुमार के दो छोटे भाइयों की कोरोना की वजह मृत्यु हो गई थी। 
 
दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान है। अपनी अदाकारी के लिए उन्हें 8 बार बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है। दिलीप कुमार को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। 2015 में उन्हें देश पद्म भूषण भी दिया था।
 
ये भी पढ़ें
खतरनाक पड़ोसन... होश उड़ जाएंगे..: husband wife jokes