Hanuman Chalisa

क्या आमिर खान से शादी के लिए गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम धर्म? सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

Updated: सोमवार, 6 जुलाई 2026 (16:20 IST)
बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्टनिस्ट' आमिर खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी के फैसलों से भी फैंस को हैरान करने के लिए जाने जाते हैं। 61 साल के आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग बीते दिन एक बेहद निजी और सादे समारोह में शादी की है। 
 
5 जुलाई को मुंबई के बांद्रा स्थित आमिर खान के आवास पर यह खूबसूरत रजिस्टर्ड मैरिज संपन्न हुई। चकाचौंध से दूर, इस सादे समारोह में केवल दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए। अक्सर बॉलीवुड शादियों में होने वाले भारी-भरकम तामझाम और मीडिया अटेंशन से दूर आमिर और गौरी ने अपनी शादी को पूरी तरह पर्सनल रखा। 

ALSO READ: Lock Upp 2: सुनीता आहूजा का इमोशनल ब्रेकडाउन, खाने की क्वालिटी पर मेकर्स पर फूटा गुस्सा, सूप को बताया 'गाय का पेशाब'
 
सोशल मीडिया पर जैसे ही शादी की पहली तस्वीर और वीडियो सामने आए, फैंस का दिल बाग-बाग हो गया। पहली तस्वीर में आमिर खान मुस्कुराते हुए मैरिज डॉक्यूमेंट्स पर साइन करते नजर आ रहे हैं, वहीं उनके बगल में बैठीं गौरी स्प्रैट बेहद शालीन और खूबसूरत आइवरी-सिल्वर एथनिक लहंगे में नजर आ रही हैं।
 
क्या गौरी स्प्रैट ने बदला अपना धर्म?
अक्सर सेलिब्रिटी इंटरफेथ (अंतर्धार्मिक) शादियों के बाद सोशल मीडिया पर धर्म परिवर्तन को लेकर कयासबाजी शुरू हो जाती है। इस शादी के बाद भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सोशल मीडिया पर यूजर्स सर्च कर रहे हैं कि क्या आमिर खान से शादी करने के लिए गौरी स्प्रैट ने इस्लाम धर्म अपना लिया है? 
 
अभी यह साफ नहीं है। आमिर या गौरी की तरफ से उनके धर्म या धर्म परिवर्तन के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि शादी से पहले गौरी ने इस्लाम अपनाया था या नहीं। चुकी यह शादी 'स्पेशल मैरिज एक्ट' के तहत कोर्ट मैरिज के रूप में दर्ज हुई है, जिसमें किसी भी पार्टनर को अपना धर्म बदलने की कानूनी आवश्यकता नहीं होती। आमिर खान की पिछली शादियां (रीना दत्ता और किरण राव) भी इसी का उदाहरण रही हैं, जिन्होंने शादी के बाद भी अपने-अपने धर्म का पालन जारी रखा था।

बॉलीवुड की अन्य लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
'ब्लेंडेड फैमिली' की दिखी खूबसूरत झलक
इस शादी की सबसे खूबसूरत बात यह रही कि इसमें दोनों के परिवारों का पूरा सपोर्ट दिखा। शादी के वक्त आमिर खान के साथ उनके तीनों बच्चे— जुनैद खान, इरा खान और किरण राव से उनके बेटे आजाद राव खान मौजूद थे। साथ ही गौरी स्प्रैट के पिछले विवाह से उनके बेटे 'क्विन' भी इस नए सफर की शुरुआत के साक्षी बने। इसके अलावा आमिर की मां ज़ीनत हुसैन भी कपल को आशीर्वाद देने पहुंचीं।
 
कौन हैं आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट?
आमिर खान की शादी के बाद से ही गूगल पर 'Who is Gauri Spratt' तेजी से ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें कि 47 वर्षीय गौरी स्प्रैट ब्यूटी और ग्रूमिंग इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं और एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं। वह मशहूर हेयरकेयर ब्रांड 'BBlunt' की को-ओनर और मैनेजर रह चुकी हैं।
 
गौरी के पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के हैं, जबकि उनकी मां पंजाबी-आयरिश मूल की हैं। वर्तमान में गौरी 'आमिर खान प्रोडक्शंस' के रचनात्मक और रणनीतिक कार्यों में भी सहयोग कर रही हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों पिछले 25 साल पहले बेंगलुरु में मिले थे, लेकिन साल 2024 में आमिर की कजिन नुजहत खान के जरिए वे फिर से संपर्क में आए और यहीं से उनके प्यार की शुरुआत हुई। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

'सुल्तान' की 10वीं सालगिरह पर बड़ा खुलासा, 15 मिनट में सलमान खान ने कर दी थी फिल्म के लिए हां

'लव लॉटरी' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, कोर्टरूम ड्रामा और मर्डर मिस्ट्री के साथ दिखेगा सस्पेंस का तड़का

Lock Upp 2: सुनीता आहूजा का इमोशनल ब्रेकडाउन, खाने की क्वालिटी पर मेकर्स पर फूटा गुस्सा, सूप को बताया 'गाय का पेशाब'

प्राइवेट जेट में उर्वशी रौतेला का ग्लैमरस अंदाज, सिजलिंग अदाओं से बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान

सोशल मीडिया से अचानक गायब क्यों हुई थीं सुमोना चक्रवर्ती? खुद बताई हैरान करने वाली वजह

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख