सम्बंधित जानकारी
- सोशल मीडिया से अचानक गायब क्यों हुई थीं सुमोना चक्रवर्ती? खुद बताई हैरान करने वाली वजह
- Alliance: 'बॉयफ्रेंड ने सिगरेट से जलाया...' नीति टेलर ने बयां किया टॉक्सिक रिलेशनशिप का दर्द
- सलमान खान की 'सुल्तान' ने पूरे किए 10 साल, जानिए क्यों आज भी दिलों पर करती है राज
- फिल्मों में आने से पहले यह काम करते थे रणवीर सिंह, अनिल कपूर से है खास रिश्ता
- रिलीज के महज 48 घंटे बाद ही ओटीटी से हटाई गई 'सतलुत', दिलजीत दोसांझ का रिएक्शन आया सामने
Lock Upp 2: सुनीता आहूजा का इमोशनल ब्रेकडाउन, खाने की क्वालिटी पर मेकर्स पर फूटा गुस्सा, सूप को बताया 'गाय का पेशाब'
रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' इन दिनों नेटफ्लिक्स पर जबरदस्त तहलका मचा रहा है। शो में जब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली थी, तो फैंस को उम्मीद थी कि उनका बिंदास और बेबाक अंदाज शो में चार चांद लगाएगा। लेकिन महज एक हफ्ते के भीतर ही इस 'जेल' की कठोर परिस्थितियों ने सुनीता को अंदर से झकझोर कर रख दिया है।
शो के लेटेस्ट एपिसोड में सुनीता आहूजा का एक ऐसा खतरनाक इमोशनल ब्रेकडाउन देखने को मिला, जिसने न सिर्फ घर के बाकी सदस्यों बल्कि शो के मेकर्स को भी सकते में डाल दिया है। अच्छा खाना नहीं मिलने की वजह से सुनीता भड़क गई और मेकर्स पर गुस्सा निकालती दिखीं।
खाने की क्वालिटी पर भड़का सुनीता का गुस्सा
'लॉक अप 2' के घर में विवाद की शुरुआत तब हुई जब जेल में बंद कैदियों के पास वीकली बजट खत्म हो गया और घर में खाने की भारी किल्लत हो गई। भूखे पेट रहने के बाद जब सुनीता आहूजा को खाना परोसा गया, तो उसकी क्वालिटी देखकर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
नाराजगी जाहिर करते हुए सुनीता ने बेहद तीखे और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, क्या अब हमें खाने के लिए भी भीख मांगनी पड़ेगी? तुम सबको मेरे साथ खड़ा होना चाहिए। मेरे बच्चे भी भूखे हैं। इस सूप का टेस्ट गाय के पेशाब जैसा है और इसमें थोड़ी 'शिट' भी मिली हुई है। क्या इन्हें लगता है कि हम कचरा हैं? क्या हम किसी झुग्गी-झोपड़ी से आए हैं?
इस तीखे बयान के बाद पूरे घर का माहौल बेहद गरमा गया। सुनीता रात भर खाली पेट सोईं और अगली सुबह उनका गुस्सा मेकर्स पर बुरी तरह फूट पड़ा। अगली सुबह मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स के लिए एक 'ब्रेकफास्ट टास्क' रखा, जिसमें जनरल नॉलेज के सवालों के जवाब देकर नाश्ता जीतना था। लेकिन भूख और गुस्से से बेहाल सुनीता ने टास्क खेलने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने रोते हुए अपने पति गोविंदा को याद किया।
सुनीता ने कहा, मैं तुम लोगों के साथ अच्छे से रह रही हूं, अपनी औकात नहीं दिखा रही हूं तो इसका मतलब ये नहीं कि फुटेज के लिए इतना गिर जाओगे। मेरे को आज ही जाना है यहां से। बस हो गया। मेरे को चीची (गोविंदा) मना कर रहा था कि मत जा, मत जा। जब-जब मैंने उसकी बात नहीं मानी ना, मैं पछताई हूं।
रितेश देशमुख के गले लगकर रोईं सुनीता
सुनीता की हालत देखकर राम कपूर ने उन्हें संभालने और समझाने की कोशिश की, लेकिन सुनीता किसी की बात सुनने के मूड में नहीं थीं। राम कपूर ने खुद भी शो के माहौल पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह शो उनके लिए नहीं है और वह भी जल्द से जल्द बाहर निकलना चाहते हैं।
जब शो के होस्ट रितेश देशमुख कैदियों से मिलने पहुंचे, तो सुनीता अपने आंसू नहीं रोक पाईं। उन्होंने रितेश के सामने एविक्ट करने की बात कही। उन्होंने रोते हुए कहा, रितेश, मुझसे ये गेम नहीं खेला जाएगा। मुझे बहुत जोर से इमोशनल ब्रेकडाउन हो रहा है। प्लीज मुझे इस शो से एविक्ट कर दो। सुनीता को इस कदर टूटता देख रितेश देशमुख ने आगे बढ़कर उन्हें गले लगाया, शांत कराया और आश्वासन दिया कि वह इस बारे में उनसे अलग से विस्तार में बात करेंगे।
