मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Did Alia Bhatt Replace Priyanka Chopra In Sanjay Leela Bhansali’s Gangubai?
Written By
Last Modified: मंगलवार, 24 सितम्बर 2019 (18:35 IST)

आलिया भट्ट ने छिनी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म, प्रियंका के हाथ से निकला बड़ा मौका?

आलिया भट्ट ने छिनी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म, प्रियंका के हाथ से निकला बड़ा मौका? - Did Alia Bhatt Replace Priyanka Chopra In Sanjay Leela Bhansali’s Gangubai?
सलमान खान के साथ इंशाल्लाह बंद होने का संजय लीला भंसाली को सबसे बड़ा झटका ये लगा है कि अचानक वे खाली हो गए हैं। इंशाल्लाह की उन्होंने पूरी तैयारी कर ली थी। सेट भी लगा लिए थे और कुछ शॉट भी‍ फिल्मा लिए थे, लेकिन इसके बाद सलमान और भंसाली की किसी बात पर बनी नहीं तो दोनों ने समझदारी दिखाते हुए फिल्म ही बंद कर डाली कि अभी ये हाल है तो बाद में न जाने क्या होगा। 


 
भंसाली खाली समय का सदुपयोग करना चाहते हैं और अपनी उस फिल्म को शुरू करना चाहते हैं जो उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ प्लान की थी। बात हो रही है फिल्म गंगूबाई की। यह टाइटल इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूससो एसोसिएशन में कुछ महीनों पहले भंसाली ने रजिस्टर्ड भी कराया था। 


 
इस फिल्म को लेकर भंसाली ने प्रियंका से बात भी की थी और प्रियंका ने भी यह बताया था कि भंसाली से उनकी बात चल रही है। सूत्रों के अनुसार सब कुछ तय हो गया था, लेकिन अब भंसाली ने इरादा बदलते हुए प्रियंका की बजाय आलिया भट्ट को चुन लिया है। 
 
इंशाल्लाह के लिए जो डेट्स आलिया ने भंसाली को दी थी उसी का फायदा वे उठाना चाहते हैं और आलिया के साथ तुरंत फिल्म शुरू करना चाहते हैं। कुछ ही दिनों में यह बात क्लीयर हो जाएगी। 
ये भी पढ़ें
संजय दत्त के साथ एमएस धोनी करेंगे फिल्मों में डेब्यू?