दीया मिर्जा के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, कार एक्सीडेंट में भतीजी का निधन | dia mirza neice tanya kakde passes away
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक्ट्रेस की भतीजी तान्या काकरे की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है। तान्या की उम्र महज 25 साल थी। दीया मिर्जा ने अपनी भतीजी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इस दुखद खबर की जानकारी दी है।
इस तस्वीर में तान्या मुस्कराती हुईं सोफे पर लेटे पोज देती दिख रही है। इस तस्वीर के साथ दीया ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मेरी भतीजी, मेरी जान, मेरी बच्ची अब इस दुनिया में नहीं रही। तुम जहां भी रहो तुम्हें हमेशा शांति और प्यार मिले। आप हमेशा मेरे दिल में रहोगी। ओम शांति।'
दीया मिर्जा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए फैंस और सेलेब्स उनकी भांजी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। खबरों के अनुसार तान्या काकरे सोमवार सुबह अपने दोस्तों के साथ राजीव गांधी एयरपोर्ट से हैदराबाद की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में तान्या की मौके पर ही मौत हो गई।
