1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. dharmendra shares a photo with jaya bachchan

धर्मेंद्र ने शेयर की जया बच्चन संग तस्वीर, बोले- गुड्डी हमेशा मेरी प्यारी गुड़िया रहेगी...

Dharmendra
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फैंस के साथ अक्सर पुरानी यादें और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में धर्मेंद्र ने जया बच्चन संग तस्वीर शेयर की है, जो 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के सेट से है। 
 
तस्वीर में धर्मेंद्र और जया बच्चन साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में धर्मेन्द्र बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि जया उनके पीछे खड़ी हैं। 
 
इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, गुड्डी हमेशा मेरी प्यारी गुड़िया रहेगी। वह एक विश्व स्तरीय कलाकार है और वह हमेशा मेरे बारे में बहुत अच्छी बातें करती है। (गुड्डी से लेकर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी तक)।
 
बता दें कि धर्मेंद्र और जया ने 1971 में फिल्म 'गुड्डी' में साथ काम किया था। दोनों ने चुपके चुपके, समधि और पिया के घर में भी साथ काम किया है। दोनों आखिरी बार फिल्म फिल्म 'रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
ठंड के मौसम में बेडशीट ओढ़कर निकलीं पूनम पांडे, बोल्ड तस्वीरें वायरल