सम्बंधित जानकारी
- मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी और बेटे पर लगा बलात्कार और गर्भपात का गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज
- रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद क्यों सिंगल हैं कैटरीना कैफ? एक्ट्रेस ने दिया था ये जवाब
- लॉकडाउन में घर पर झाडू-पोछा करते थे अमिताभ बच्चन, बोले- आज तक कर रहा हूं
- मोनालिसा ने शेयर किया टॉपलेस फोटोशूट, सोशल मीडिया पर वायरल
- नेटफ्लिक्स नहीं, शाहिद कपूर ने इस ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ साइन की है 5 फिल्मों की डील
हेमा मालिनी का छलका दर्द, शादी के बाद धर्मेन्द्र के साथ ज्यादा वक्त नहीं मिला
16 अक्टोबर को बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी ने अपना जन्मदिन मनाया। वे 72 वर्ष की हो गईं, लेकिन उनकी सुंदरता अभी भी कायम है।
हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में बताया कि शादी के बाद वे धर्मेन्द्र के साथ ज्यादा समय नहीं बीता पाईं। वे इस बात की शिकायत नहीं कर रही हैं बल्कि उनका मानना है कि जो भी समय दोनों ने साथ बिताया वो अनमोल है।
हेमा से पूछा गया कि क्या उनकी जिंदगी में ऐसी कोई बात है जिसे वे बदलना चाहेंगी? हेमा ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। बस, शादी के बाद धर्मेन्द्र के साथ ज्यादा वक्त नहीं मिला, लेकिन इसको लेकर उन्हें कोई शिकायत नहीं है। उल्टे तो वे इस बात से खुश हैं कि जो भी समय साथ मिला वो अनमोल है।
हेमा-धर्मेन्द्र की शादी को 40 साल हो गए हैं। दोनों ने 2 मई 1980 को शादी की थी। यह हेमा की पहली और धर्मेन्द्र की दूसरी शादी है। धर्मेन्द्र और हेमा की दो बिटिया ईशा और आहना हैं।
गौरतलब है कि सत्तर और अस्सी के दशक में धर्मेन्द्र और हेमा की जोड़ी बेहद लोकप्रिय थी। दोनों की जोड़ी फिल्म की सफलता की गारंटी मानी जाती थी और दोनों ने कई सिल्वर जुबिली फिल्में दीं। उस समय दोनों बेहद व्यस्त कलाकार थे। शोले, सीता और गीता, चरस, जुगनू, ड्रीम गर्ल जैसी फिल्में आज भी दर्शकों को याद हैं और टीवी पर लगातार देखी जाती हैं।
