1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. devoleena bhattacharjee going to get married bridal look goes viral

शादी रचाने जा रहीं 'गोपी बहू' देवोलीना भट्टाचार्जी! ब्राइडल लुक में तस्वीर आई सामने | devoleena bhattacharjee going to get married bridal look goes viral

Devoleena Bhattacharjee
टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में 'गोपी बहू' का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी शादी रचाने जा रही हैं। देवोलीना की प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इसके बाद से ही उनकी शादी के कयास लगने लगे है।

 
देवोलीना ने पहले हल्दी सेरेमनी की तस्वीर शेयर की। इसके बाद विशाल सिंह और देवोलीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जॉइंट पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में देवोलीना येलो कलर की ड्रेस में ब्राइडल की तरह हाथों में चूड़ियां और उंगलियों में ढेर सारी अंगूठी पहने नजर आ रही हैं। 
 

 
देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह दुल्हन बनी नजर आ रही हैं। हाथों में चूड़ियां, कलीरे, माथे पर टीका, बिंदी लगाए देवोलीना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने मास्क भी पहना है। अपने हाथों में लगी मेहंदी दिखाते हुए देवोलीना ने एक वीडियो भी शेयर किया है। 
 

अब फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि अगर देवोलीना सच में शादी कर रही हैं तो उनका दुल्हा कौन है। इससे पहले देवोलीना ने अपने दोस्त विशाल सिंह संग सगाई का वीडियो शेयर किया था। बाद में खुलासा हुआ था कि देवोलीना और विशाल ने ये पूरा प्रैंक अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो के लिए किया था। 


 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'पठान' की सक्सेस के लिए माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे शाहरुख खान, माथे पर टीका लगाए तस्वीर वायरल