• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Deepika Padukone, Sonakshi Sinha, Kareena Kapoor, Rantnavati
Written By

दीपिका पद्मावती तो सोनाक्षी रत्नावती... करीना का नुकसान

दीपिका पादुकोण
करीना कपूर प्रेगनेंट हैं और उनको जो फिल्में ऑफर हुई थीं उनके निर्माता दूसरी हीरोइन की तलाश कर रहे हैं। खबर है कि करीना को लेकर फिल्म प्लान करने वाले दो निर्माताओं ने सोनाक्षी सिन्हा से सम्पर्क किया है। करीना को नुकसान हुआ तो सोनाक्षी फायदे में रहीं। 
 
इन फिल्मों में से एक पीरियड ड्रामा है जो राजस्थान स्थित भानगढ़ की रानी रत्नावती पर बनने वाली फिल्म है। खबर है कि सोनाक्षी सिन्हा रानी रत्नावती के रोल में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन संभवत: अब्बास मस्तान करेंगे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी को पहले ही साइन किया जा चुका है। 
 
इधर संजय लीला भंसाली की फिल्म में दीपिका पादुकोण पद्मावती का रोल निभाएंगी। पद्मावती और रत्नावती को लेकर सोनाक्षी और दीपिका में तुलना हो सकती है। 
ये भी पढ़ें
लड़का या लड़की... सैफ-करीना ने लगाया पता!