शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. deepika padukone reveals the difference between ranveer singh and ranbir kapoor acting styles
Written By
Last Modified: सोमवार, 14 अक्टूबर 2019 (10:33 IST)

दीपिका पादुकोण ने बताया रणवीर और रणबीर में क्या है अंतर

दीपिका पादुकोण ने बताया रणवीर और रणबीर में क्या है अंतर - deepika padukone reveals the difference between ranveer singh and ranbir kapoor acting styles
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के बीच तुलना की है। दीपिका पादुकोण ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है।
 
फिल्मों के अलावा दीपिका, रणबीर कपूर से रिलेशनशिप और रणवीर सिंह से शादी की वजह से भी काफी चर्चा में रहीं। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी हिट रही।
 
दोनों ने साथ में 'ये जवानी है दीवानी', 'तमाशा', 'बचना ऐ हसीनों' जैसी फिल्में की थीं, वहीं दीपिका और रणवीर की फिल्म 'रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' को भी काफी पसंद किया गया। दीपिका ने दोनों ऐक्टर्स की तुलना की।
दीपिका ने कहा कि रणबीर सिंह की एक्टिंग काफी स्पॉनटेनियस है। उन्हें ज्यादा तैयारी की जरूरत नहीं होती है। उनकी परफॉर्मेंस में 50 प्रतिशत रिहर्सल होता है और 50 प्रतिशत वे खुद तैयार कर हो जाते हैं, वहीं रणबीर हर कैरेक्टर में पूरी तरह से घुस जाते हैं। वे रोल के हिसाब से खुद में काफी बदलाव कर लेते हैं। उनके कपड़े, परफ्यूम, जूते सबकुछ बदल जाता है।
ये भी पढ़ें
द स्काई इज़ पिंक का बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन, लेकिन लागत वसूलने में कामयाब