1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Deepika Padukone, Ranveer Singh, Sri Lanka, Birthday, Engagement

बर्थडे पर दीपिका पादुकोण करेंगी सगाई!

दीपिका पादुकोण
5 जनवरी को दीपिका पादुकोण 32 वर्ष की हो जाएंगी। अपना जन्मदिन वे धूमधाम से मनाना चाहती हैं और इसके लिए उन्होंने श्रीलंका को चुना है। गौरतलब है कि पिछले दिनों वे अपना फोटोशूट कराने श्रीलंका ही गई थीं। लगता है कि श्रीलंका की खूबसूरती ने दीपिका का दिल जीत लिया है। वहां कराया गया उनका बिकिनी फोटोशूट बेहद पसंद किया गया था। 
 
दीपिका बर्थडे अपने तथाकथित बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ मनाएंगी। रणवीर सिंह चार तारीख को श्रीलंका पहुंच जाएंगे। बाद में दीपिका भी वहां पहुंचेंगी। 'दीपवीर' जैसा कि उनके फैंस उन्हें बुलाते हैं, साथ में 'क्वालिटी टाइम' बिताएंगे। वैसे भी उनके पिछले कुछ दिन तनाव भरे रहे हैं। 
 
दोनों की फिल्म 'पद्मावती' विवादों में फंस कर अभी तक रिलीज नहीं हुई है। इससे दोनों बेहद उदास हैं। संभव है कि दीपिका के जन्मदिन के दिन वे ये सारी बातें भूल जाएंगे। फैंस को इंतजार रहेगा कि वे अपने 'हॉलिडे पिक्चर्स' पोस्ट करें। 
 
यह भी चर्चा है कि दीपिका और रणवीर अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जा सकते हैं। दोनों सगाई कर सभी को चौंका सकते हैं। 
 
रणवीर सिंह इस समय 'सिम्बा' नामक फिल्म करने जा रहे हैं जो रोहित शेट्टी बनाने वाले हैं। दूसरी ओर दीपिका भी अपनी नई फिल्मों पर काम शुरू करने जा रही हैं।
अगला लेख
नई सीरिज़ 'हक से' में राजीव खंडेलवाल और सुरवीन चावला