सम्बंधित जानकारी
- ठंड में ईशा गुप्ता के हॉट फोटो ने बढ़ाया तापमान
- इस फिल्म की सीक्वल में काम करना चाहती हैं कैटरीना कैफ
- बॉलीवुड 2018 : हिट-फ्लॉप फिल्म और फिल्म स्टार्स के प्रदर्शन पर एक नजर
- आयुष्मान का खुलासा, स्ट्रगल के दिनों में इस बड़े डायरेक्टर ने किया था इग्नोर
- दीपिका संग शादी के बाद अपना व्यक्तित्व नहीं बदलना चाहते रणवीर
शादी के बाद भी दीपिका-रणवीर को किसिंग सीन पर आपत्ति नहीं
बॉलीवुड के ज्यादातर कपल शादी होते ही फिल्म साइन करने के पहले नो किसिंग पॉलिसी के बारे में बता देते हैं। वे निर्माता-निर्देशक को कह देते हैं कि अब वे स्क्रीन पर चुम्बन दृश्य नहीं करेंगे। यह बात बेहद अजीब लगती है कि शादी के बाद अचानक ऐसा क्या हो गया जो उन्हें किसिंग सीन करने पर आपत्ति हो गई।
हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी की। एक इंटरव्यू में दीपिका से पूछा गया कि क्या वे भी अब नो किसिंग पॉलिसी के तहत फिल्मों में काम करेंगी, लेकिन दीपिका ने चौंका देने वाला जवाब दिया।
दीपिका का कहना है कि ये बात आउटडेटेट हो चुकी है। यदि वे ऐसा करती हैं तो 50 साल पीछे हो जाएंगी। उनका और रणवीर का इस तरह का कोई विचार नहीं है।
फिलहाल रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्म 'सिम्बा' के प्रचार में व्यस्त हैं। इसके बाद दीपिका और रणवीर हनीमून पर जाएंगे।
