sundarkand

प्रियंका के भारत आते ही हॉलीवुड जा रही हैं दीपिका..

Updated: गुरुवार, 29 मार्च 2018 (15:00 IST)
बॉलीवुड में हॉलीवुड की हो चुकी दो ही एक्ट्रेसेस कहलाती हैं। प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण। एक तरफ जहां प्रियंका लगातार हॉलीवुड की फिल्मों और टीवी शोज़ में लगी थीं, वहीं दीपिका अपनी फिल्म 'पद्मावत' को लेकर फोकस थी। अब तक प्रियंका सारे विदेशी कार्यक्रम खत्म कर भारत लौट आई हैं तो अब दीपिका विदेश जाने का मन बना रही हैं। 
 
दीपिका की आखिरी फिल्म 'पद्मावत' थी। कई विवादों और तारीखों से निकलने के बाद आखिरकार उनकी फिल्म रिलीज़ हुई भी और सुपरहिट भी रही। इसके बाद वे ब्रेक पर थीं लेकिन जल्द ही विशाल भारद्वाज की फिल्म 'सपना दीदी' शुरू करने वाली थीं। फिल्म में उनके को-स्टार इरफान खान बीमार हो गए हैं और उनके इलाज में समय लग सकता है। तब तक दीपिका फुरसत में रहने के मूड में नहीं हैं। सुनने में आया है कि वे नया प्रोजेक्ट हाथ में लेने वाली हैं। 
 
खबर के मुताबिक वे एक हॉलीवुड फिल्म साइन करने वाली हैं। उन्होंने हॉलीवुड में अपनी शुरुआत फिल्म xXx: रिटर्न ऑफ झेंडर कैज से की थी। उसके बाद से ही उनसे` सवाल किए जा रहे थे कि वे कब हॉलीवुड में वापसी करेंगी। 
 
विशाल भारद्वाज की फिल्म में समय लगने के कारण दीपिका अब इंटरनेशल प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखा रही हैं। सूत्र ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण जैसी एक्ट्रेसेस अलग ही किस्म के रोल निभाती हैं और हॉलीवुड में भी उनकी यही तलाश रहती है। 
 
उनके एजेंट्स फिल्मों को स्क्रीनिंग और स्क्रिप्ट को लेकर तैयारी करते हैं, लेकिन इन स्टार्स को अपने कैरेक्टर्स के लिए मिलने जाना होता है, ऑडिशन और स्क्रीन टेस्ट देने होते हैं। 
 
दीपिका की तरफ से इस बारे में अब तक कोई बयान नहीं आया है। जल्द ही उनकी अगली फिल्म की सूचना मिलेगी।

Show comments

बड़े पर्दे पर 'मिर्जापुर' का जलवा, रितेश सिधवानी ने अमृता फडणवीस-सुप्रिया सुले के लिए रखी स्पेशल स्क्रीनिंग

जानें क्यों नहीं रिलीज होगा 'द पैराडाइज' का ट्रेलर, नेचुरल स्टार नानी ने बताई खास वजह

सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि' पर बड़ा अपडेट, CBFC की स्क्रीनिंग के बाद तय होगी रिलीज डेट!

'ऐसी मेरी वाइब' के फीवर में डूबीं शिल्पा शेट्टी, कुणाल खेमू के गाने पर जमकर किया डांस

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने जीता सलमान खान का दिल, बोले- घर में कितने भी स्टार आएं, असली रॉकस्टार तो एक ही है

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख