सम्बंधित जानकारी
- 'विदऑउट रीमोर्स' का एक और रोमांचक ट्रेलर हुआ रिलीज, अमेजन प्राइम पर होगी रिलीज
- डिजिटल डेब्यू करने जा रहे अक्षय खन्ना, 'स्टेट ऑफ सीज : टेम्पल अटैक' में आएंगे नजर
- अपनी मस्ती और शरारतों के साथ अदिति और क्रिश 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' शो की जान हैं : राजेश श्रृंगारपुरे
- 'हैलो चार्ली' हर उम्र के लोगों का करेगी मनोरंजन : राजपाल यादव
- अमिताभ बच्चन की टॉप 10 फिल्में जो देखी जा सकती हैं बार-बार, आप भी ट्राय करें ऑनलाइन
दीपिका पादुकोण ने लॉन्च की अपनी वेबसाइट, जानिए इसमें क्या होगा खास
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं। दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं अब दीपिका ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है।
दीपिका ने अपनी वेबसाइट लॉन्च कर दी है। जिसकी जानकारी खुद उन्होने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर दी है। दीपिका पादुकोण ने www.deepikapadukone.com नाम की वेबसाइट लॉन्च की है।
दीपिका ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, अनुभव www.deepikapadukone.com उन्होंने बताया कि वेबसाइट में क्या क्या शामिल होगा। दीपिका पादुकोण की वेबसाइट पर उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स, सोशल वर्क और अन्य सुविधाएं भी होंगी।
दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में कहा है कि हाय, मैं आज अपनी वेबसाइट लॉन्च करने के लिए एक्ससाइटेड हूं। यह कई महीनों से कामों में है और कोरोना महामारी के कारण इसमें देरी हुई है, लेकिन, यह अंत में अब यह तैयार है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण को आखिरी बार जनवरी 2020 में रिलीज हुई फिल्म छपाक में देखा गया था। ये फिल्म पर्दे पर खास कमाल नहीं कर पाई थी लेकिन एक्ट्रेस की एक्टिंग की काफी तारीफ की गई थी। इतना ही नहीं दीपिका पादुकोण अपकमिंग फिल्म 83 में अपने पति और अभिनेता रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा वह बैजू बावरा, फाइटर, सैंकी और पठान में भी दिखाई देंगी।
