Hanuman Chalisa
✕

क्या 'प्रोजेक्ट K' के सेट पर बिगड़ गई थीं दीपिका पादुकोण की तबीयत? प्रोड्यूसर ने बताया सच

Updated: सोमवार, 20 जून 2022 (16:24 IST)
हाल ही में खबर आई थी कि प्रभास स्टारर 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण की तबियत बिगड़ गई थी। इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद के रामोजी फिल्मसिटी में हो रही थी। तबियत बिगड़ने के बाद दीपिका को अस्पताल ले जाया गया।

 
बताया गया कि दीपिका की हार्टबीट नार्मल से तेजी से धड़क रही थी। जल्दबाजी में उन्हें हॉस्पिटल में ले जाया गया था। इस खबर ने दीपिका के फैंस को परेशान कर दिया था। अब 'प्रोजेक्ट के' के प्रोड्यूसर अश्विन दत्त ने दीपिका की सेट पर तबियत खराब होने और अस्पताल में भर्ती करवाने की खबरों की सच्चाई बताई है। 
 
आश्विन दत्त ने बताया कि प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान दीपिका की तबियत नहीं बिगड़ी थी। उन्होंने कहा, दीपिका हैदराबाद में शूटिंग कर रही थींऔर उनकी तबियत ठीक थी। वो हाल में कोविड से ठीक हुई थीं। ऐसे में अपने बीपी में बढ़ने के बाद वो रेगुलर रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल गई थीं लेकिन वो कमिनेनी हॉस्पिटल नहीं था।
 
आश्विन दत्त ने कहा, पहले दीपिका कोविड की वजह से बीमार थीं, लेकिन ठीक होने के बाद वह यूरोप चली गई थीं। इसके बाद वह यूरोप से सीधा हमारे सेट पर आ गई थीं। बीपी में थोड़ा उतार-चढ़ाव की वजह से दीपिका फिर अपने चेकअप के लिए अस्पताल गई थीं बस चेक करने की सब ठीक है।
 
उन्होंने कहा, दीपिका बिल्कुल प्रोफेशनल हैं। फिल्ममेकर और यूनिट चाहती थी कि वह पूरा रेस्ट करें। लेकिन चेकअप करवाने के बाद वह वापस अमिताभ बच्चन के साथ शूट करने के लिए गईं। वह काफी मेहनती हैं। दीपिका फिल्म की शूटिंग को एंजॉय कर रही थीं और बिना रुके सुबह 7 से रात 11 बजे तक शूटिंग कररही थीं।
 
बता दें कि 'प्रोजेक्ट के' में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन अहम किदरा में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन नाग आश्विन कर रहे हैं।
 

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख