गजब... रणवीर से भी बेहतर गिफ्ट इन्होंने दिया दीपिका को
भारत ही नहीं दुनियाभर में टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के फैंस हैं। हाल ही में दीपिका का जन्मदिन गया है और उनके फैंस ने उन्हें बहुत ही प्यारा तोहफा दिया है। खास बात यह है कि फैंस भारत के नहीं बल्कि अरब के हैं।
दीपिका को उनके जन्मदिन पर दुनियाभर के फैंस से सोशल मीडिया पर बधाइयां मिल रही थीं। उनके बांग्लादेशी अरबी फैन क्लब ने फंड इकट्ठा किया और वहां के एक गांव में एक हैण्डपंप लगवाया। ढाका के पास स्थित गांव में पानी की ज़रूरत के चलते फैन क्लब ने एक हैण्डपंप लगवाया, जिस पर उन्होंने दीपिका पादुकोण फैन क्लब का नाम भी लिखवाया।
This is our gift for @deepikapadukone birthday
— Deepika's Arab Fc (@deepikap_arabfc) January 6, 2018
We Arab fan donated to build a water well in one of the needy villages
We Hope you liked it #HappyBirthdayDeepikaPadukone pic.twitter.com/DhTP7qAAMz
दीपिका फैंस क्लब ने उनके ट्विटर अकाउंट इसका एक वीडियो भी शेयर किया है। फैंस ने यह काम उनके जन्मदिन पर किया और यह दीपिका के लिए वाकई बहुत बेहतरीन गिफ्ट है। 5 जनवरी को दीपिका अपने बॉयफ्रेंड के साथ श्रीलंका में थीं। खबर है कि रणवीर के पैरेंट्स ने दीपिका को डायमंड नेकलेस और डिज़ाइनर साड़ी गिफ्ट की है।

