सम्बंधित जानकारी
- वेब सीरीज 'पाताल लोक' के एक और किरदार हथोदा त्यागी का कैरेक्टर पोस्टर रिलीज
- 'रामायण' के बाद दूरदर्शन पर इस दिन से प्रसारित होगा 'श्री कृष्णा'
- ऋषि कपूर को याद कर इमोशनल हुईं नीतू कपूर, बोलीं- 'हमारी कहानी का अंत
- हंड्रेड वेबसीरिज़ रिव्यू: कमियों के बावजूद दिलचस्प
- ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर करेंगे पूरा
'रामायण' ने पछाड़ा 'गेम ऑफ थ्रोन्स' को तो दीपिका चिखलिया ने कही यह बात
लॉकडाउन की वजह से लगभग तीन दशक बाद रामानंद सागर के पौराणिक धारावाहिक 'रामायण' का दोबारा प्रसारण किया गया। और यह दुनिया में सर्वाधिक देखे जाने वाला मनोरंजक शो बन गया है। शो में सीता भूमिका निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया इस धारावाहिक को फिर से मिले प्यार को लेकर बहुत खुश हैं।
दीपिका चिखलिया को लगता है कि 30 साल पहले का जादू एक बार फिर काम कर गया हैं। हाल ही में दूरदर्शन चैनल के आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट किया गया, 'वर्ल्ड रिकॉर्ड!! दुनिया भर में दूरदर्शन रिकॉर्ड व्यूअरशिप के साथ रामायण 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों के साथ शो दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला एंटरटेनमेंट शो बन गया है। शो ने व्यूवरशिप के मामले में लोकप्रिय शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' को पछाड़ दिया है।
Thanks to all our viewers!!#RAMAYAN - WORLD RECORD!!
— Doordarshan National (@DDNational) May 1, 2020
Highest Viewed Entertainment Program Globally. pic.twitter.com/rbuOzQXMek
इस बारे में दीपिका ने बताया, 'मैं वास्तव में बहुत खुश हूं कि यह 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से बहुत आगे निकल गया है। मुझे लगा कि यह एक ऐसा शो है जिसे सभी ने देखा है और जब मैंने इस पर गौर किया कि 'रामायण' 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से आगे निकल गया है, तो मैं बहुत खुश थीं। यह बहुत अच्छी खबर है।
उन्होंने कहा, मैंने इसका उतना विश्लेषण नहीं किया है। मैं कोई ऐसी इंसान नहीं हूं, जो बैठकर इसका विश्लेषण करूं। एक चीज जो तुरंत मेरे दिमाग में आती है, वह ये कि इसकी हमेशा से एक कहानी व एक पृष्ठभूमि रही है। इसकी अपनी एक विरासत रही है। जब लोगों ने इसे देखना शुरू किया, तो मुझे मैसेज कर वे कहने लगे कि अब हम भी इस विरासत व मैजिक का हिस्सा हैं।
दीपिका ने कहा कि 30 साल पहले जब इसकी शुरूआत हुई थी, तब भी लोगों ने इसे पसंद किया था। एक बार जब उन्होंने इसे देखना शुरू किया, तो इसकी अपनी एक अलग ही कशिश को महसूस किया। यह सीरीज अब अपने आप में मशहूर है और मेरा मानना है कि पुन: प्रसारण की यह सफलता इसकी वास्तविक सफलता के चलते है। मैं इसे इसी रूप में देखती हूं।
