गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन फिर बनीं मां, दिशा वाकानी ने दिया बेटे को जन्म
Written By
Last Updated : मंगलवार, 24 मई 2022 (17:43 IST)

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन फिर बनीं मां, दिशा वाकानी ने दिया बेटे को जन्म

Dayaben aka Disha Vakani welcomes a baby boy | तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन फिर बनीं मां, दिशा वाकानी ने दिया बेटे को जन्म
तारक मेहता का उल्टा चश्मा और इस टीवी शो में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दयाबेन लगातार चर्चाओं में हैं। 2017 से दिशा वाकानी शो से गायब हैं और उनकी वापसी की राह सभी देख रहे हैं। इसी बीच खबर आई है कि दिशा फिर मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को कुछ दिन पहले जन्म दिया है। इस बात को दिशा के पति मयूर पाडिया ने भी कन्फर्म किया है। 
 
दिशा के भाई मयूर वाकानी भी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अभिनय करते हैं। वे सुंदरलाल की भूमिका अदा करते हैं। उनके अनुसार मैं फिर मामा बन गया हूं। दिशा ने पहले बेटी को जन्म दिया था और अब एक बार फिर वे मां बन गई हैं। 
 
मयूर ने हिंट दिया है कि दिशा जल्दी ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापसी करेंगी। सभी इंतजार कर रहे हैं कि वे सेट पर लौटे और ऐसा जल्दी होगा। 
ये भी पढ़ें
सनी लियोनी- शाहरुख खान- करीना कपूर की बुरी आदत जान रह जाएंगे हैरान