1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Dabangg 3, Salman Khan, Mouni Roy, Sonakshi Sinha

दबंग 3 धमाका... सलमान के साथ सोनाक्षी के अलावा ये हीरोइन भी आएंगी नजर

सलमान खान
सलमान खान और मौनी रॉय अक्सर बिग बॉस के सेट पर साथ नजर आ ही जाते हैं। मौनी रॉय के करियर में सलमान के दिलचस्पी लेने के कारण यह चर्चा होने लगी थी कि वे मौनी को फिल्मों में लांच करेंगे। 
 
इसके पहले की सलमान मौनी को लेकर कोई फिल्म प्लान करते, मौनी को अक्षय कुमार के साथ 'गोल्ड' नामक फिल्म मिल गई। इसके बावजूद सलमान ने मौनी को अपने साथ एक फिल्म में ले ही लिया।  
 
सूत्रों का कहना है कि 'दबंग 3' में सलमान के साथ मौनी रॉय भी नजर आएंगी। उनका फिल्म में महत्वपूर्ण रोल होगा। सलमान के कहने पर ही फिल्म के निर्माता अरबाज खान ने मौनी को जोड़ा है। 
 
दबंग सीरिज में अब तक सोनाक्षी सिन्हा दिखाई दी हैं। वे दबंग 3 में भी होंगी, लेकिन उनके साथ मौनी भी हैं। शायद इस कारण सोनाक्षी का रोल छोटा हो जाए। 
अगला लेख
सलमान खान अवॉर्ड लेने के लिए खड़े हुए और अवॉर्ड दूसरे को दे दिया