सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. corona virus priyanka chopra provides 20000 pair shoes to healthcare workers
Written By
Last Modified: गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 (14:08 IST)

कोरोना वायरस : फ्रंटलाइन हेल्थकेयर वर्कर्स के लिए प्रियंका चोपड़ा ने दान दिए 20 हजार फुटवेअर

कोरोना वायरस : फ्रंटलाइन हेल्थकेयर वर्कर्स के लिए प्रियंका चोपड़ा ने दान दिए 20 हजार फुटवेअर - corona virus priyanka chopra provides 20000 pair shoes to healthcare workers
कोरोना वायरस से पूरी दुनिया प्रभावित हो गई है। इस महामारी से लड़ने के लिऐ बॉलीवुड सिलेब्स बढ़-चढ़कर मदद कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, सलमान खान सहित कई सिलेब्स लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। कई जगह चैरिटी करने के बाद प्रियंका ने हेल्थकेयर वर्कर्स का दर्द महसूस किया।

 
प्रियंका चोपड़ा ने फ्रंटलाइन हेल्थकेयर वर्कर्स को 20,000 फुटवेअर्स देने का ऐलान किया है। खबरों के अनुसार प्रियंका ने कोरोनो वायरस महामारी के बीच लॉस एंजिल्स में फ्रंटलाइन पर काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों को 10 हजार फुटवेअर दान करने का ऐलान किया है। इसके अतिरिक्त पूरे भारत में सार्वजनिक/सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के लिए अतिरिक्त 10,000 जोड़ी जूते भेजे हैं।
 
प्रियंका ने उन्हें क्रॉक्स शूज भेजे हैं ताकि घंटों काम करने के दौरान वे कम्फर्टेबल रह सकें। प्रियंका और उनके पति निक जोनस लॉकडाउन से प्रभावित हेल्थकेयर वर्कर्स को ही नहीं बल्कि स्टूडेंट्स, महिलाओं, अंडरप्रिविलेज्ड फैमिलीज और बच्चों की भी मदद कर रहे हैं।
 
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ, फीडिंग अमेरिका, डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स, नॉकिड हंगरी, गिव इंडिया, आईएएचवी, फ्रैंड्स ऑफ एसीमा और पीएम केयर फंड को डोनेशन दे चुकी हैं। इसके अलावा प्रियंका ने इस संकट का डटकर सामना करने वाली महिलाओं के लिए 1,00,000 डॉलर यानी करीब 76 लाख रुपए दान करने का निर्णय लिया था।
ये भी पढ़ें
कोरोना का साइड इफेक्ट: अब फिल्मों में नहीं दिखेंगे इंटीमेट सीन!