दुबई में फंसे सोनू निगम इस वजह से हो रहे ट्रोल, सपोर्ट में आए अदनान सामी
बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम इन दिनों लॉकडाउन की वजह से दुबई में फंसे हुए हैं, लेकिन वह एक खास वजह से चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने लगभग तीन साल पहले अजान को लेकर एक बयान दिया था। उस वक्त इस पर काफी बवाल मचा था। लेकिन एक बार फिर इस बयान को लेकर हंगामा शुरू हो गया है।
इस बयान को लेकर सोनू निगम को फिर से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। हेटर्स ने दुबई में मौजूद सोनू निगम की गिरफ्तारी को लेकर दुबई पुलिस से गुहार लगाई है। इस बीच सोनू का बचाव करते हुए गीतकार और गायक अदनान सामी कूद पड़े हैं।
As far as Sonu Nigam is concerned, forget about his singing which is incredibly beautiful; he is a true brother who has always been by my side & loved me like my own!! I know for a fact, personally, that he respects all faiths!! Kindly leave him alone... #WithYouSonuNigam pic.twitter.com/0NQb6L3f9y
— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) April 21, 2020
अदनान सामी ने सोनू संग अपनी दो तस्वीरें शेयर सोशल मीडिया पर शेयर की है। सोनू को सपोर्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'जहां तक सोनू निगम की बात है, उनकी सिंगिंग को भूल जाओ जो कि अविश्वसनीय रूप से सुंदर है, वो मेरे सच्चे भाई हैं, जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है और मुझे प्यार दिया है। एक बात मैं व्यक्तिगत रूप से कहना चाहूंगा कि सोनू निगम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। कृपया उन्हें अकेला छोड़ दें।'
बता दें कि सोनू निगम ने ट्विटर पर लिखा था कि उनके घर के पास स्थित मस्जिद से आने वाली अजान की आवाज से उनकी नींद खराब हो जाती है। उन्होंने धार्मिक स्थलों ध्वनि प्रदूषण बढ़ाने के लिए जिम्मेदार ठहराया था। सोनू के इस बयान को लेकर खूब बवाल हुआ था।

