सम्बंधित जानकारी
- विवादों में फंसा बादशाह और जैकलीन फर्नांडिस का गाना 'गेंदा फूल' कॉपीराइट के उल्लंघन का लगा आरोप
- बंद हो गई मि. इंडिया 2? अली शुरू कर रहे हैं नई फिल्म
- अप्रैल फूल : क्या आप जानते हैं इस नाम की फिल्म भी है?
- कोरोना वायरस से जंग के लिए लता मंगेशकर ने दिए 25 लाख; प्रियंका, कैटरीना और विक्की कौशल भी आए आगे
- हेरी फेरी के 20 साल : प्रियदर्शन ने बताया, कैसे एक्शन फिल्म बनाते-बनाते एक कल्ट कॉमेडी बना डाली
रामायण और महाभारत के बाद दूरदर्शन पर फिर से प्रसारित होंगे ये 5 टीवी सीरियल
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने देश में 21 दिन का लॉकडाउन लगाया हुआ है। इस वजह से सभी अपने-अपने घरों में हैं और सभी का मनोरंजन करने के लिए दूरर्शन ने पूरी तैयारी कर ली है। दूरदर्शन पर धार्मिक सीरियल 'रामायण' और 'महाभारत' का प्रसारण फिर से शुरू हो गया है।
इन दोनों सीरियल के शुरू होने के बाद लोगों ने 'शक्तिमान' समेत कुछ अन्य सीरियल को दोबारा प्रसारित करने की मांग भी की। जिसके बाद 'शक्तिमान' समेत पांच सीरियल का प्रसारण भी एक अप्रैल से शुरू हो जाएगा।
Photo Credit- Twitter
बता दें कि दूरदर्शन के डीडी नेशनल चैनल पर रामायण और डीडी भारती पर महाभारत का टेलीकास्ट शुरू हो चुका है। इसके अलावा शाहरुख खान का शो 'सर्कस' और जासूसी सीरियल 'ब्योमकेश बख्शी' भी फिर से टेलीकास्ट किए जा रहे हैं। 90 के दौर के यह शो फिर से देखकर दर्शक काफी खुश है।
देश में लॉकडाउन के चलते सभी टेलीविजन सीरियल्स की शूटिंग रोक दी गई है। जिसके कारण लोग मौजूदा टीवी सीरियल भी नहीं देख पा रहे। इसी वजह से लोगों ने पुराने टीवी सीरियल देखने की मांग की थी।
