1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. coron virus lockdown rohan mehra arrives in his hometown after 6 months

6 महीने बाद अपने घर पहुंचे रोहन मेहरा, लॉकडाउन में मुंबई से अमृतसर का किया सफर

yeh rishta kya kehlata hai
लॉकडाउन की वजह से बहुत से सेलेब्स अपने परिवार से दूर फंस गए थे। लेकिन अब घरेलू उड़ानों के शुरू होने के बाद वे अपने घर जा पा रहे हैं। हाल ही में ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर रोहन मेहरा अपने घर पहुंच गए हैं। इस बात की जानकारी रोहन मेहरा ने खुद दी है।

 
रोहन मेहरा 6 महीने बाद अपने घर अमृतसर पहुंचे हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी अपने घर, फ्लाइट्स और एयरपोर्ट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अपने घर की बाहर से तस्वीर शेयर कर एक्टर ने लिखा फाइनली 6 महीने बाद अपने घर में।
 
रोहन मेहरा मुबंई से दिल्ली होकर अमृतसर पहुंचे। रोहन की पोस्ट देखकर पता चलता है कि वे अपने होमाटाउन पहुंच कर कितने खुश है। बता दें‍ कि रोहन ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में गुमराह शो से की थी। उन्होंने बिग बॉस 10 में भी पार्टिसिपेट किया था।
अगला लेख
अमर अकबर एंथनी के 43 साल, आज रिलीज होती तो बाहुबली 2 से भी ज्यादा होता कलेक्शन