1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. comedian sudesh lehri inspiring struggle story

कॉमेडियन सुदेश लहरी की दु:खों भरी दास्तां, पानी में नमक घोल रोटी डुबाकर खाते थे

Sudesh Lahiri
कई बॉलीवुड सितारों के साथ काम कर चुके कॉमेडियन सुदेश लहरी का टीवी से लेकर फिल्मों तक का सफर आसान नहीं रहा है। एक वक्त ऐसा भी था, जब सुदेश लहरी के घर में रोटी का इंतजाम बड़ी मुश्किल से हो पाता था।

 
एक इंटरव्यू के दौरान सुदेश लहरी ने बताया था कि घर में खाने के लिए कुछ नहीं होता था। सब्जी नहीं होती थी तो वह पानी में नमक घोल कर रोटी डुबा कर खाते थे। तो वहीं एक बार सुदेश के बेटे बहुत बीमार हो गए थे ऐसे में उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपने बच्चे का इलाज करवाया था। 
सुदेश लहरी अपने अवॉर्ड को बेच कर पैसे लाते थे और घर की जरूरत पूरी करते थे। सुदेश लहरी का ये स्ट्रगल चल ही रहा था कि तभी उनकी जिंदगी में लाफ्टर शो आया जिसने उनकी किस्मत पलट दी। सुदेश लहरी इससे पहले कॉमेडी और अपने गाने के लिए जाने जाते थे।
लाफ्टर चैलेंज शो के तीसरे सीजन में सुदेश लहरी ने ऑडिशन दिया जिसमें उन्हें सफलता हासिल हुई और वह सिलेक्ट हो गए। इसी शो में सुदेश का मुकाबला कपिल शर्मा से हुआ था। कपिल शर्मा ने इस सीजन को जीता था वहीं सेकेंड रनरअप रहे सुदेश लहरी थे। धीरे धीरे सुदेश देश भर में प्रसिद्ध हो गए।
 
सुदेश लहरी सलमान खान के साथ जय हो, रेड्डी तथा मुन्ना माइकल सहित कई स्टार्स के साथ फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिल्म रेड्डी में सुदेश को छोटा सा रोल करने के लिए दिया जा रहा था, लेकिन जब डायरेक्टर ने उनकी प्रतिभा देखी तो उन्होंने तय किया कि वह फिल्म में उन्हें अच्छा खासा रोल देंगे। 
 
अगला लेख
भारतीय शास्त्रीय सरोद वादक अमजद अली खान ने की 'बंदिश बैंडिट्स' की प्रशंसा