Daily Horoscope
✕

चियान विक्रम स्टारर तंगलान का टाइटल ट्रैक तंगलान वॉर हुआ रिलीज

Updated: शनिवार, 3 अगस्त 2024 (13:17 IST)
Thangalaan War song: साउथ सुपरस्टार चियान विक्रम की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'तंगलान' का टाइटल ट्रैक आखिरकार रिलीज़ हो गया है। चियान विक्रम और मालविका मोहनन स्टारर पा. रंजीत की फिल्म के ट्रेलर ने अपनी भव्यता और रहस्य से एक मजबूत प्रभाव सभी पर डाला है। 
 
ऐसे में अब, टाइटल ट्रैक 'तंगलान वॉर' की रिलीज के साथ, फैंस इस एपिक यूनिवर्स में और भी गहराई से गोता लगा सकते हैं। गाने के रिलीज के साथ जीवी प्रकाश कुमार द्वारा कंपोज्ड यह मजबूत गाना अपने नाम की तरह ही जोश से भरा है, साथ ही एक अनोखे म्यूजिकल जर्नी पर ले जाता है। 
 
कहना गलत नहीं होगा की फिल्म के लिए इस दमदार गाने ने स्टेज तैयार कर दिया है। तंगलान साउथ की एक और बड़ी फिल्म होगी। यह कोलार गोल्ड फील्ड्स (KGF) की सच्ची कहानी बताती है, जब अंग्रेजों ने इसे खोजा और अपने फायदे के लिए इसका इस्तेमाल किया। 
 
यह फिल्म साउथ इंडियन इंडस्ट्री द्वारा दर्शकों के लिए नए और अनोखे कॉन्सेप्ट लाने के ट्रेंड को जारी रखे हुए है। इस तरह से यह साउथ की एक और अनोखे कॉन्सेप्ट वाली फिल्म है। चियान विक्रम और मालविका मोहनन स्टारर ‘तंगलान’ 15 अगस्त, 2024 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में दुनिया भर में रिलीज़ होने वाली है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख