1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss ott 3 winner sana makbul wins naezy first runner up

Bigg Boss OTT 3 सना मकबूल के सिर सजा जीत का ताज, ट्रॉफी के साथ मिली इतनी प्राइज मनी

Bigg Boss OTT 3 Winner
Bigg Boss OTT 3 Winner: पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' को अपना विनर मिल गया है। अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए गए 'बिग बॉस ओटीटी 3' का ताज सना मकबूल ने अपने सिर पर पहना है। सना ने नेजी और रणवीर शौरी को कड़ी टक्कर देते हुए खिताब अपने नाम किया।
 
होस्ट अनिल कपूर दो फाइनलिस्ट सना मकबूल और नेजी को स्टेज पर लेकर आए और घोषणा की कि लाइव वोटिंग के अनुसार, सना मकबूल इस सीजन की विनर हैं। सना मकबूल को 25 लाख रुपए और एक चमचमाती ट्रॉफी इनाम में मिली है। 
 
वहीं नेजी शो के फर्स्ट रनरअप और रणवीर शौरी सेकेंड रनरअप रहे। 21 जून को शुरू हुए बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में 16 कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री ली थी। सना मकबूल ने अपने शानदार खेल के दम पर बिग बॉस के घर में अपनी जगह मजबूती से बनाई रखी।
 
शो में शिवानी कुमारी, विशाल पांडे, लवकेश कटारिया, दीपक चौरसिया, चंद्रिका गेरे दीक्षित, सना सुल्तान, मुनीषा खटवानी, नीरज गोयत, पोलमी दास, पायल मलिक, अरमान मलिक, कृतिका मलिक, सना सुल्तान ने एंट्री की थी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कल्कि 2898 एडी के मेकर्स ने दिया खास तोहफा, अब मात्र इतने रुपए में देख सकेंगे मूवी