शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. happy birthday this reason sunil grover likes to play female characters onscreen
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : गुरुवार, 3 अगस्त 2023 (10:40 IST)

सुनील ग्रोवर को क्यों पसंद है लड़की बनना?

सुनील ग्रोवर को क्यों पसंद है लड़की बनना? | happy birthday this reason sunil grover likes to play female characters onscreen
sunil grover birthday: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर 3 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपने अतरंगी अंदाज और अलग-अलग किरदारों से सुनील ने दर्शकों के बीच एक अलग ही जगह बनाई है। सुनील ग्रोवर ने गुत्थी, रिंकू भाभी और डॉ. मशहूर गुलाटी का किरदार निभाकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है।
सुनील ग्रोवर को पर्दे पर महिलाओं का किरदार निभाना काफी पसंद है। एक इंटरव्यू के दौरान सुनील ग्रोवर ने कहा था कि लोगों को हंसाने के लिए पुरुषों का महिलाओं का किरदार निभाने का ट्रेंड तब तक चलते रहना चाहिए, जब तक ये दर्शकों को पसंद आ रहा है और आप उसे अच्छे से कर रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा था, पुरुषों के रूप में जुड़ने से आसान मेरे लिए यह है (महिला किरदार)। इसलिए मैं टीवी पर महिला बनकर आता हूं। मुझे महिला बनना बहुत ज्यादा पसंद है। मेरा मानना है कि महिला कलाकारों को भी पर्दे पर पुरुषों का किरदार निभाना चाहिए। मेरे लिए यह महिला या पुरुष जैसा कुछ नहीं है, जब तक आप अच्छे से कर रहे हैं, तब तक दर्शक हंसते रहेंगे। मेरे लिए सिर्फ किरदार मायने रखना है, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह महिला का है या पुरुष का।
 
बता दें कि कभी गुत्थी, कभी डॉक्टर मशहूर गुलाटी तो कभी संतोष भाभी बनकर फैंस का मनोरंजन करने वाले सुनील ग्रोवर की राह आसान नहीं थी। शुरुआती समय में सुनील ग्रोवर को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ा। सुनील ग्रोवर की पहली कमाई सिर्फ 500 रुपए थी। इसका खुलासा खुद सुनील ग्रोवर ने किया था।
 
सुनील ग्रोवर ने बतौर आरजे अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 1995 में दूरदर्शन पर कॉमेडी शो 'फुल टेंशन' से अपना टीवी डेब्यू किया था। उन्हें लोकप्रियता कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल के गुत्थी और 'द कपिल शर्मा शो' के डॉ. मशहूर गुलाटी के किरदार से मिली।
 
सुनील ग्रोवर कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने 1998 में फिल्म 'प्यार तो होना ही था' से बॉलीवुड डेब्यू किया है। इस फिल्म में उन्होंने एक बार्बर का किरदार निभाया था। 2021 में सुनील ग्रोवर दो वेब सीरीज 'तांडव' और 'सनफ्लावर' में नजर आए थे। उन्होंने अपने अबतक के करियर में 17 फिल्मों और 23 टीवी शो में काम किया है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
'गन्स एंड गुलाब्स' में छाया राजकुमार राव का 90 के दशक का अवतार