dharma sangrah
✕

सेलिना जेटली ने की राजस्थानी चूड़ियों को बॉयकॉट करने की मांग, बताई ये बड़ी वजह

Updated: शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2020 (18:43 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली काफी समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं। सेलिना इन दिनों अपने परिवार के साथ बिजी हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। सेलिना जेटली अकसर समसामयिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया रखती रहती हैं। एक्ट्रेस ने अब लोगों से राजस्थानी चूड़ियों का बहिष्कार करने की अपील की है और इसके पीछे उन्होंने बहुत बड़ी वजह बताई है।

‘नो एंट्री’ एक्ट्रेस ने बाल मजदूरी की वजह से राजस्थानी चूड़ियां खरीदना बंद कर दिया है और उन्होंने लोगों से भी इन्हें ना खरीदने की अपील की है। उन्होंने सीएनएन की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया- “राजस्थानी चूड़ियों को खरीदना बंद करें। महामारी के कारण बिहार के बच्चों को तस्करी कर इन कारखानों में लाया जाता है, उन्हें कमरे में बंद रखा जाता है और उनके साथ मारपीट की जाती है, उन्हें बिना भोजन के दिन में 20 घंटे काम करवाया जाता है।”

एक्स्पर्ट्स के मुताबिक, कोरोना महामारी की वजह से जारी लंबे लॉकडाउन के कारण देश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले बच्चों पर यौन शोषण और बाल मजदूरी का खतरा बढ़ गया है। बेरोजगारी और आर्थिक संकट की वजह से लोग बच्चों से बाल मजदूरी कराने पर मजबूर हैं।

गौरतलब है कि राजस्थान की राजधानी जयपुर की चूड़ी इंडस्ट्री में बड़े पैमाने पर बाल मजदूरों से काम करवाया जाता है। हाल ही में जयपुर में चूड़ी बनाने के एक कारखाने में यातनाएं देने के बाद एक बाल श्रमिक की मौत हो गई थी।

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख