1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. bumi pednakar excited for pati patani aur wo

पति पत्नी और वो के लिए उत्साहित हैं भूमि पेडनेकर, निभाएंगी पहली बार ऐसा रोल

pati patni aur wo
भूमि पेडनेकर, पति, पत्नी और वो को ले कर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे नजर आएंगे। एक शानदार प्रेम त्रिकोण पर आधारित इस फिल्म में भूमि एक कूल शहरी लड़की की भूमिका निभा रही है।


यह भूमिका अभी तक भूमि द्वारा निभाए गए सभी किरदार से बिल्कुल जुदा है। भूमि रोमांचित हैं कि वह एक ऐसा किरदार निभाएंगी जो उनके वास्तविक जीवन के सबसे करीब है।
 
भूमि कहती हैं, पति पत्नी और वो एक फन है। यह मेरे लिए बहुत अलग है क्योंकि मैंने अभी तक एक लव ट्रैंगल नहीं किया है। मैं जिस किरदार को निभा रही हूं वह मेरे अब तक निभाए गए कैरेक्टर से बिल्कुल अलग है। भूमि को आज बॉलीवुड की सबसे रोमांचक युवा प्रतिभाओं में से एक माना जाता हैं। उन्होंने अब तक की अपनी हर फिल्म में छाप छोड़ी है।
 
भूमि कहती है, मैंने अपनी सभी फिल्मों में एक आत्मविश्वास से भरी लड़की की भूमिका निभाई है, लेकिन यह पूरी तरह से अलग है। इसमें मैं एक सुपर कॉंफीडॆंट लडकी की भूमिका में हूं। मेरे अन्य सभी कैरेक्टर मजबूत, सशक्त थे लेकिन वे सब एक बहुत ही वास्तविक दुनिया के रेगुलर लोग थे। यहां ऐसा नहीं है। इस फिल्म में मेरा कैरेक्टर जानने के लिए आपको उसे देखना होगा। वह मज़ेदार है।
अगला लेख
लोगों को इस दिन बाहर निकलकर वोट जरूर करना चाहिए : आमिर खान