1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. boney kapoor breaks down at sridevi book launch deepika padukone console him video viral

श्रीदेवी को याद करते हुए दीपिका पादुकोण के कही ऐसी बात कि स्टेज पर रो पड़े बोनी कपूर

Deepika Padukone
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन के बाद उनके पति बोनी कपूर उन्हें काफी मिस करते हैं और कभी-कभी उनकी याद में इमोशनल भी हो जाते हैं। एक बार फिर से बोनी कपूर एक इवेंट में अपनी पत्नी श्रीदेवी को याद करते हुए इमोशनल हो गए।

 
हाल ही में बोनी कपूर और दीपिका पादुकोण श्रीदेवी के निजी और फिल्मी जीवन पर आधारित उनकी बायोग्राफी 'श्रीदेवी : द ईटरनल स्क्रीन गॉडेस' का विमोचन करने दिल्ली पहुंचे थे। इस बुक को सत्यार्थ नायक ने लिखा है। 
इस बुक लॉन्च के मौके पर दीपिका पादुकोण ने श्रीदेवी को याद करते हुए अपनी फीलिंग शेयर की और तभी श्रीदेवी की जिक्र होते ही बोनी कपूर भावुक हो गए। बोनी कपूर अपने आंसु रोक नहीं सके। जिसके बाद दीपिका पादुकोण ने बोनी कपूर को गले लगाते हुए उन्हें सांत्वना दी।
 
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दीपिका एक सवाल का जवाब देते हुए कह रही हैं कि बोनी कपूर और श्रीदेवी कैसे अपने काम के चैंपियन रहे हैं। उन्होंने आगे बोला कि किस तरह दोनों ने उन्हें हर फिल्म में शानदार एक्टिंग की सराहना करते हुए पर्सनल मैसेज भेजे। 
 
दीपिका ने यह भी बताया कि श्रीदेवी के साथ उनके सबंध के बारे में बहुत से लोग नहीं जानते हैं, लेकिन वह एक ऐसी एक्ट्रेस थीं, जो व्यक्तिगत स्तर पर उनकी प्रिय थीं।
 
दीपिका ने कहा कि इस बुक को लॉन्च करना उनके लिए सम्मान की बात है, क्योंकि श्रीदेवी इस दुनिया में सबसे प्रिय लोगों में से थीं। बता दें कि पिछले साल 24 फरवरी को श्रीदेवी का बाथटब में डूबने की वजह से निधन हो गया था।
अगला लेख
कैटरीना कैफ का देसी लुक, रेड कलर की साड़ी में शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें