1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bollywood celebs reaction on uttarkashi tunnel rescue

उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 41 मजदूर सुरक्षित आए बाहर, बॉलीवुड सेलेब्स ने जाहिर की खुशी

Uttarkashi tunnel accident
uttarkashi tunnel rescue: उत्तरकाशी की सिल्क्यारा सुरंग में पिछले 17 दिन से फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सभी मजदूर दिवाली के दिन से इस सुरंग में फंसे हुए थे। पिछले कई दिनों से इन मजदूरों को बचाने के लिए कई लोग दिन रात जुटे हुए थे।
 
आखिरकार 28 नवंबर को सभी मजदूरों को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया। सोशल मीडिया पर सभी लोग रेस्क्यू टीम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस मुश्किल रेस्क्यू मिशन के सफलतापूर्वक पूरा होने पर टीम को बधाई दे रहे हैं। 
 
अक्षय कुमार ने लिखा, ये जानकर खुशी और चैन मिला कि फंस हुए 41 लोगों को बचा लिया गया है। रेस्क्यू टीम के हर मेंबर को मेरा सलाम। ये एक नया भारत है और हम सभी बहुत गर्व महसूस करते हैं। जय हिंद।
 
अभिषेक बच्चन ने लिखा, उत्तरकाशी सुरंग में फंसे हमारे 41 श्रमिकों को बचाने के लिए हर संभव कोशिश करने वाले सभी बचाव कर्मियों और सभी एजेंसियों को बहुत-बहुत आभार और उससे भी बड़ा सलाम। जय हिन्द।
 
निमृत कौर ने लिखा, सभी फंसे हुए मजदूरों को बचाने के लिए एजेंसियों एनडीआरएफ, सेना, इंजीनियरों से लेकर हर किसी बहुत-बहुत शुक्रिया। सभी को बधाई और सलाम। आख़िरकार भगवान की कृपा से इतनी राहत और खुशी मिली। 
 
जैकी श्रॉफ ने कहा, उत्तरकाशी सुरंग से सभी 41 श्रमिकों को बचाया गया। एनडीआरएफ, बीआरओ, भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, एनएचआईडीसीएल, एसजेवीएनएल, टीएचएफसीएल, आरवीएनएल, ओएनजीसी, कोल इंडिया और अन्य सहित बचाव अभियान के लिए दिन-रात काम करने वाली 22 एजेंसियों को धन्यवाद।


 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'मैं अटल हूं' इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज, पंकज त्रिपाठी ने शेयर किया फिल्म का नया पोस्टर