1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. bollywood celebrities tweets on kargil vijay diwas

कारगिल विजय दिवस के मौके पर बॉलीवुड सितारों ने किया वीर जवानों को सलाम

Kargil Vijay Diwas
भारत और पाकिस्तान के बीच हुए करगिल युद्ध को जीते हुए बीस साल पूरे हो गए हैं। 26 जुलाई को पूरा देश कारगिल विजय दिवस का जश्न मना रहा है। ढाई महीने तक चले इस युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को हराकर कारगिल की पहाड़ियों पर तिरंगा फहराया था। इस खास मौके पर देश के लोगों के साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी देश के जवानों को सलाम कर रहे हैं।
अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर कर जवानों को सलाम किया है। अक्षय द्वारा शेयर किए गए वीडियो में तीन जवान नजर आ रहे हैं जिसमें से एक, उनकी फिल्म 'केसरी' के गाने तेरी मिट्टी गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, ‘दिल को छू लेने वाला यह वीडियो देखा जिसने मेरा दिन बना दिया। जब आपका छोटा सा ट्रिब्‍यूट उन लोगों तक पहुंचता है जिनके लिए वह है। इससे ज्यादा आपको और क्या चाहिए? हमारे भारत के वीरों को लाखों सलाम।

करगिल विजय दिवस के मौके पर बॉलीवुड एक्टर और सांसद सनी देओल ने युद्ध में शहीद हुए जवानों को याद करते हुए अपना ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'देश के लिए लड़ने वाले बहादुरों की विजय को याद करते हुए, जय हिंद।'

विवेक ओबेरॉय ने भी कारगिल विजय दिवस पर देश के सभी जवानों सलाम करते हुए लिखा, 'हर उस शहीद को सलाम, जिन्होंने निडर होकर लड़ाई लड़ी और अपना जीवन हमारे लिए, अपनी सुरक्षा और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपना बलिदान कर दिया। उनके अदम्य साहस और उनके परिवारों के बलिदानों को सलाम। हम हमेशा ऋणी रहेंगे। जय हिंद।'

अनुपम खेर ने इस खास मौके पर ट्वीट किया, 'कारगिल विजय दिवस पर मैं सुरक्षा बलों को, उनके साहस को और उनके बलिदानो को सर झुका के नमन करता हूं। हम सुरक्षित महसूस करें, इसके लिए इनका हमारे जीवन में क्या योगदान है, हम इसका अंदाजा भी नहीं लगा सकते। मैं उन माता-पिता को भी नमन करता हूं जो अपने बच्चों को सीमा पे भेजते है, जय हिंद।'
अगला लेख
शॉर्ट ड्रेस में दिखा नेहा कक्कड़ का क्यूट अंदाज, फैंस ने की जमकर तारीफ