suvichar
✕

फैंस का इंतजार खत्म, इस दिन रिलीज होगा बॉबी देओल की 'आश्रम 3' का ट्रेलर

Updated: गुरुवार, 12 मई 2022 (16:16 IST)
बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम' के तीसरे सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। 'आश्रम 3' का टीजर रिलीज हो गया है। साथ ही इस सीरीज की ट्रेलर रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
1 मिनट 11 सेकेंड के टीजर में बॉबी देओल बाबा निराला बने अपने आश्रम में लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही लोग उनके नाम के नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। टीजर में दिखाया गया है कि कैसे बाबा की भक्ति पूरे देश में फैल चुकी है।
 
वीडियो में बॉबी देओल बताते हैं कि उन्होंने सोचा भी नहीं था कि इस सीरीज को इतना प्यार मिलेगा। फैंस को जो रिएक्शन था वो बहुत ही अमेजिंन था। वहीं प्रकाश झा भी इस सीरीज को मिले प्यार पर खुशी जता रहे हैं। वहीं टीजर के आखिर में डायलॉग है, 'एक बार जो आश्रम आ गया ना, तो कोई यू टर्न तो ना है।'
 
'आश्रम 3' का ट्रेलर कल यानि 13 मई को रिलीज हो रहा है। आश्रम के नए सीजन में ईशा गुप्ता भी नजर आने वाली हैं। इस सीरीज को प्रकाश झा निर्देशित कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि ट्रेलर के साथ शायद मेकर्स सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान कर दे।
 

Show comments

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लगाई स्काउट ओपी और लवप्रीत की क्लास, 'कंबल मसाज' पर उठाए सवाल

प्रभास और प्रशांत नील ने किया कन्फर्म, जून 2027 में शुरू होगी ‘सालार पार्ट 2’ की शूटिंग

क्या स्टोरी टीवी के शो 'प्रेमकथा' में है संजय लीला भंसाली की फिल्मों वाली फील? नायरा एम. बनर्जी ने साझा किया अनुभव

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

‘रहना है तेरे दिल में 2’ बनने की तैयारी? नितिन कक्कड़ कर सकते हैं डायरेक्ट – रिपोर्ट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख