1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bipasha Basu, Mother, Pregnant, Karan Singh Grover

बिपाशा बसु बनने वाली हैं मां!

बिपाशा बसु
बिपाशा बसु जल्दी ही खुशखबरी दे सकती हैं। हाल ही में बिपाशा और उनके पति करण सिंह ग्रोवर को मुंबई में खार स्थित हिंदूजा अस्पताल में जाते देखा गया। इससे चर्चा चल पड़ी है कि बिपाशा मां बनने वाली हैं। 
 
बी-टाउन सेलिब्रिटीज़ को हिंदूजा अस्पताल पसंद है। शाहिद-मीरा से लेकर तो हाल ही में ईशा देओल ने इसी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। शायद बिपाशा ने इसीलिए इसी अस्पताल को चुना हो।
 
वैसे बिपाशा की मां बनने की अफवाहें पिछले कई महीनों से चल रही हैं। झल्ला कर बिपाशा ने कहा थी कि इस तरह की बातें बंद कीजिए। जब मैं और करण मॉम-डैड बनने वाले होंगे तब पूरी दुनिया को हम बताएंगे। 
 
बिपाशा ने यह भी कहा था कि हमारी जिंदगी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले हम पर ही छोड़ दीजिए। 
अगला लेख
टाइगर जिंदा है और रेस 3 में एक्शन काफी अलग है : सलमान खान