सम्बंधित जानकारी
- अक्षय कुमार का बड़ा खुलासा, संजय लीला भंसाली की 'राउडी राठौर 2' में नहीं होंगी सोनाक्षी सिन्हा
- मां-पा को ऐसे दी सालगिरह की बधाई, ऐश्वर्या राय बच्चन की लेटेस्ट तस्वीर देखी क्या?
- मौनी रॉय का दिल जीतने वाला अवतार, नया लुक आया सामने
- रणवीर सिंह को अब मिला राकेश ओमप्रकाश मेहरा का साथ, दो बड़े प्रोजेक्ट्स पर हो रहा है काम
- व्हाट्सअप पर डांसिंग अंकल को देख गोविंदा भी हुए फैन, पत्नी को दिखाया अंकल का डांस
अस्पताल में भर्ती बिपाशा बसु के नखरें, शेयर की तस्वीरें
कुछ दिनों पहले की ही खबर है जब पता चला था कि एक्ट्रेस बिपाशा बसु को सांस से संबंधित बीमारी है और इसी के चलते वे अस्पताल में एडमिट हैं। बिपाशा को सांस की परेशानी चल रही है। वे इसके ईलाज के लिए मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट हैं। फिलहाल उनका ट्रीटमेंट चल रहा है।
वैसे अब बिपाशा की हालत में सुधार है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने एक पोस्ट से दी। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली बिपाशा ने बताया कि वे ठीक हैं लेकिन हॉस्पिटल में ही एडमिट हैं। हालांकि उनकी हालत में सुधार है और वे अब भी मस्ती करना नहीं छोड़ रही हैं।
बिपाशा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पिक्चर पोस्ट की जिसमें वे हॉस्पिटल में अपने बेड पर आराम कर रही हैं। उनका पिक्चर फोटो फिल्टर एप से लिया गया है जिसमें बिपाशा बहुत क्युट लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है कि ऐसा ही होता है जब आपकी छोटी बहन की ड्युटी हॉस्पिटल में आपके लिए लगी हो।
इसमें बिपाशा वाकई क्युट लग रही हैं। इसके पहले भी उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए बताया था कि वे अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है।
कुछ समय पहले से ही बिपाशा हॉस्पिटल के चक्कर लगा रही थीं। तब खबर फैली थी कि बिपाशा प्रेग्नेंट हैं। हालांकि करण और बिपाशा दोनों ने इसके लिए सफाई दी कि ऐसा कुछ नहीं है। अब जब बिपाशा एडमिट है तब फैंस को उनकी असली बीमारी के बारे में पता चला है। फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि बिपाशा और करण जल्द ही एक फिल्म 'आदत' में साथ नज़र आने वाले हैं।
