1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bipasha basu come back in bollywood after a long time

बॉलीवुड में कमबैक करेंगी बिपाशा बसु, बताया क्यों बनाई थी फिल्मों से दूरी

bipasha basu
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु बीते काफी वक्त से पर्दे से दूर हैं। बिपाशा आखिरी बार साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'अलोन' में नजर आई थीं। 2016 में करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बना ली।

 
भले ही बिपाशा इतने साल से फिल्मी पर्दे से दूर हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अब खबर आ रही है कि बिपाशा इस साल बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं।
 
बिपाशा बसु ने कहा, 'पिछले कुछ सालों से मैं काफी लेजी हो गई हूं इस वजह से मैं काम नहीं कर पा रही हूं। मेरा प्लान है कि मैं साल 2022 में काम पर वापसी करूं। मैं कुछ इंटरेस्टिंग करना चाहती हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि इसे लेकर मैं जल्द ही कोई अनाउंसमेंट भी कर सकती हूं।
 
बिपाशा बसु ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण बहुत सी चीजों को रोक दिया था। वह चाहती थीं कि कोरोना काल में अपने पूरे परिवार के बारे में बहुत सावधान रहें। 
 
बिपाशा बसु ने कहा कि कोरोनावायरस ने सभी को घर पर रहने के लिए मजबूर कर दिया था। उस समय सब कुछ इतना अप्रत्याशित था, जो हममें से किसी ने भी कभी अनुभव नहीं किया था। वह बहुत ज्यादा काम करने के बारे में सोचती नहीं हैं। हालांकि, अब उन्होंने प्रोजेक्ट्स में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है।
 
अगला लेख
मिनी ब्लैक ड्रेस में भोजपुरी क्वीन मोनालिसा का हॉट अंदाज, तस्वीरें वायरल