शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bhojpuri actress monalisa bold photos in black mini dress
Written By
Last Updated : सोमवार, 7 मार्च 2022 (15:23 IST)

मिनी ब्लैक ड्रेस में भोजपुरी क्वीन मोनालिसा का हॉट अंदाज, तस्वीरें वायरल

मिनी ब्लैक ड्रेस में भोजपुरी क्वीन मोनालिसा का हॉट अंदाज, तस्वीरें वायरल - bhojpuri actress monalisa bold photos in black mini dress
भोजपुरी क्वीन मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा का बोल्ड अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।
 
अब एक बार फिर मोनालिसा ने अपनी हॉट तस्वीरों से इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। लेटेस्ट तस्वीरों में मोनालिसा मिनी ब्लैक ड्रेस पहने पोज देती नजर आ रही हैं। 
तस्वीरों में मोनालिसा सोफे के पास खड़े होकर सिजलिंग अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। एक्ट्रेस का परफेक्ट फिगर साफ नजर आ रहा है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मोनालिसा ने बालों को खुला रखा है और कानों में सिल्वर कलर के ईयररिंग्स पहने हैं।
 
इन तस्वीरों के साथ मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, 'थ्री वर्ड्स, लिटल ब्लैक ड्रेस।' इसके साथ ही अबाउट लास्ट नाइट, फन, मस्ती, पार्टी जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया है। 
 
मोनालिसा पहले भी अपनी हॉट तस्वीरों से सोशल मीडिया पर तहलका मचा चुकी हैं। मोनालिसा को चाहने वालों की कितनी लंबी लिस्ट है ये आप उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स से अंदाजा लगा सकते हैं।
 


ये भी पढ़ें
बॉलीवुड में कमबैक करेंगी बिपाशा बसु, बताया क्यों बनाई थी फिल्मों से दूरी