सम्बंधित जानकारी
- मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहीं बिपाशा बसु, शेयर की हॉट बिकिनी तस्वीरें
- पेट पकड़ कर हंसेंगे, बस एक बार पढ़ लीजिए Joke : तू प्रेग्नेंट हो गया है...
- 10 स्टाफ मेंबर्स की बीबियां एक साथ प्रेग्नेंट हैं : यह चुटकुला बहुत हंसाएगा आपको
- Beauty Tips : गर्भावस्था में कैसे बने रहें खूबसूरत, जानिए 5 प्रेग्नेंसी ब्यूटी केयर टिप्स
- 'ए थर्सडे' में प्रेग्नेंट पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाएंगी नेहा धूपिया, फर्स्ट लुक आया सामने
बिपाशा बसु ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर किया खुलासा | Bipasha Basu breaks silence over pregnancy rumors
बिपाशा बसु के बारे में फिर कहा जा रहा है कि वे मां बनने वाली हैं। बिपाशा इन बातों का बुरा नहीं मानती हैं और इसे चाहने वालों का प्यार बताती हैं।
बिपाशा बसु के पास इस समय भले ही काम नहीं हो, लेकिन वे छुट्टियों का भरपूर आनंद ले रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पोस्टिंग इस बात की गवाह है।
इसी बीच खबर फैल गई कि बिपाशा प्रेग्नेंट हैं। ऐसी बातें पहले भी कई बार कही जा चुकी है।
बिपाशा ने इस बात से परदा हटाते हुए कहा हमेशा से कयास लगाए जाते हैं कि मां बनने वाली हूं और ये कोई नई बात नहीं है।
जब भी मेरा वजन बढ़ता है लोग इस तरह की अफवाहें फैलाना शुरू कर देते हैं। मैं फिटनेस पर ध्यान देती हूं लेकिन कई बार मैं जीवन का मजा भी लेती हूं और इससे मेरा वजन बढ़ जाता है और लोगों को बात करने का मौका मिला जाता है।
बिपाशा इन बातों का बुरा नहीं मानती। वे कहती हैं कि ये तो शुभचिंतकों का प्यार है। लोग तो मेरे परिवार के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन फिलहाल मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं।
