सम्बंधित जानकारी
- 'सुपर डांसर चैप्टर 4' : स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचेंगे जैकी श्रॉफ और संगीता बिजलानी, पेश की जाएंगी 75 डांस स्टाइल्स
- 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी : नई कहानी' दीक्षित परिवार कर रहा रक्षाबंधन मनाने की तैयारी
- 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में होने वाली है इस एक्ट्रेस की एंट्री, अर्जुन कपूर की फिल्म में कर चुकी हैं काम
- शेरशाह मूवी रिव्यू : विक्रम बत्रा की कहानी, फिल्म की कमजोरियों पर भारी
- 'शेरशाह' देखकर कैप्टन विक्रम बत्रा के परिवार की आंखों में आए आंसू
बिग बॉस ओटीटी : गुस्से से आगबबूला हुईं अक्षरा सिंह, बोलीं- बीच से फाड़ देंगे सबको...
'बिग बॉस ओटीटी' के घर में पहले ही दिन से हंगामा मचा हुआ है। इस बार भोजपुरी इंडस्ट्री से इस शो में अक्षरा सिंह ने एंट्री ली हैं। अक्षरा बिग बॉस के घर की पहली लेडी कैप्टन बनी हैं। शो में अक्षरा सिंह का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।
अक्षरा सिंह घरवालों से सख्त तरीके से नियमों का पालन करवा रही हैं। इस दौरान निशांत भट्ट को अक्षरा सिंह के गुस्से का सामना करना पड़ा है। 12 अगस्त की 'बिग बॉस ओटीटी' की लाइव फीड के मुताबिक, अक्षरा सिंह, निशांत भट्ट पर खूब बरसीं और आगबबूला हो गईं।
अक्षरा, उर्फी जावेद को कुछ काम के बारे में बता रही थीं। तभी निशांत भट्ट बीच में बोल पड़े। जिसके बाद अक्षरा का पारा चढ़ गया और वो आपे से बाहर आ गईं। अक्षरा बोलीं, चार दिन के आए हैं सब। आपने अपना नाम बनाया है तो मैंने भी काम करके नाम बनाया है। सब क्या मुझे सुनाएंगे? सड़कछाप समझा है।
उन्होंने कहा, हम भी दोस्ती मेनटेन कर रहे हैं। कोई भी मेरे सिर पर चढ़कर बात नहीं कर सकता है। हम बता रहे हैं। अगर, एंग्जाइटी अटैक आया तो बीच से फाड़ देंगे सबको। समझा ना? बहुत ताकत लेकर आई हूं मैं।
इस दौरान प्रतीक सहजपाल और शमिता शेट्टी अक्षरा को समझाने की कोशिश करते रहे और उन्हें शांत रहने के लिए कहने लगे। लेकिन अक्षरा किसी के भी काबू में नहीं आईं। अक्षरा कहती हैं, हम तमीज से बात कर रहे हैं तो कम से कम हमसे तमीज से बात करो सब। नहीं तो तुम कितने भी बड़े तोप हो, हम नहीं जानते हैं। मेरा बाप कोई नहीं है यहां। मुझे क्या करना है और क्या नहीं करना है, कोई नहीं बताएगा।
