• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 17 weekend ka vaar promo salman khan angry on housmate
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शुक्रवार, 17 नवंबर 2023 (13:49 IST)

Bigg Boss 17 : घरवालों से गुस्सा हुए सलमान खान, बोले- भाड़ में जाओ...

Bigg Boss 17 : घरवालों से गुस्सा हुए सलमान खान, बोले- भाड़ में जाओ... | bigg boss 17 weekend ka vaar promo salman khan angry on housmate
Bigg Boss 17 promo: कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' में नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं। वहीं इस बार 'वीकेंड का वार' भी जबरदस्त होने वाला है। सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स को जमकर फटकार लगाते नजर आने वाले हैं। सलमान खान हाउसमेट्स से नाखुश हो गए हैं, इसकी एक झलक सामने आए प्रोमो में देखने को मिली है।
 
'बिग बॉस 17' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, 'ऐसा क्या हुआ जिस चीज के कारण सलमान हुए घरवालो से नाराज? इस प्रोमो में भाईजान सभी घरवालों पर भड़कते नजर आ रहे हैं। साथ ही वे सभी सभी को खूब खरी-खोटी भी सुना रहे हैं।
 
वीडियो में सलमान कहते सुनाई दे रहे हैं, ऐसे बहुत से लोग हैं इस घर में जो मुझे गलत समझते हैं। समझिएगा इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं किसी चीज की सफाई नहीं देता हूं। मुझे यहां पर आकर ज्ञान देने और समझाने का कोई शौक नहीं है।
 
सलमान कहते हैं, मैंने आपकों पैदा नहीं किया आप मेरे बच्चे नहीं हो। आपकी बदत्तमिजियों में मुझे को इंट्रेस्ट नहीं है। जाओ भाड़ में जाओ। इस दौरान सलमान काफी गुस्से में लग रहे हैं। सलमान की बात सुनकर घरवालों के होश उड़े नजर आ रहे हैं। 
 
यूजर्स का कहना है कि सलमान बिना अनुराग डोभाल का नाम लिए बिना उनके लिए यह कहा है। यूके राइडर यानी अनुराग डोभाल ने शो में कई बार सलमान पर तंज कसा है और मेकर्स पर भी पक्षपात करने का आरोप लगाया था। वहीं इस वीकेंड का वार में सलमान मुन्नवर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा की भी क्लास लगाने वाले हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
तनीषा मुखर्जी ने बनाई 'जस्ट लुकिंग लाइक अ वॉव' पर रील, इंटरनेट पर मचा हंगामा