विश्व कप फाइनल को लेकर दुविधा में अमिताभ बच्चन, बोले- 'जाऊं कि ना जाऊं'
Amitabh Bachchan Post: भारत और न्यूजीलेंड के बीच बीते दिनों क्रिकेट विश्व कप का सेमीफाइनल मैच खेला गया। भारत ने 70 रनों से यह मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। भारत को चियर करने कई सेलेब्स भी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचे थे। लेकिन अमिताभ बच्चन ने इस रोमांचक मैच को नहीं देखा।
लेकिन अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर भारतीय टीम को जीत की बधाई जरूर दी। इसके साथ उन्होंने मजाक में लिखा कि मैंने मैंच नहीं देखा इसलिए टीम इंडिया जीत गई। वहीं अब अमिताभ इस दुविधा में हैं कि उन्हें फाइनल देखना चाहिए या नहीं।
T 4831 - when i don't watch we WIN !
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 15, 2023
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, 'जब मैं मैच नहीं देखता तो हम जीतते हैं!' अब वह दुविधा में हैं कि उन्हें रविवार, 19 नवंबर को विश्व कप फाइनल देखना चाहिए या नहीं, क्योंकि पिछली बार जब उन्होंने मैच नहीं देखा था, तो भारत जीत गया था।
T 4832 - अब सोच रहा हूँ, जाऊँ की ना जाऊँ !
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 16, 2023
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, 'अब सोच रहा हूं जाऊं कि ना जाऊं!' अमिताभ के इस ट्वीट के बाद कई फैंस कह रहे हैं कि उन्हें फाइनल मैच नहीं देखना चाहिए।
एक यूजर ने लिखा, 'प्लीज मत जाना और ना ही उस दिन टीवी पर मैच देखना।' एक अन्य ने लिखा, 'ना जाईये न देखिये, भारत जीतेगा, आपने की कहा था की आपने मैच नहीं देखा और भारत जीत गया।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बिल्कुल रिस्क नहीं लेने का।'
Edited By : Ankit Piplodiya

